Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    मोगाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव चूड़चक्क नजदीक आते जैतोवाल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। हादसे में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार बदमाश गुरदीप सिंह माना से असलहे की रिकवरी के लिए उसे निशानदेही पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने घटना स्थल पर पुलिस के ऊपर 2 राउंड फायर कर दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 राउंड फायर किए। घटना में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया।

     

  • Punjab News: संतुलन बिगड़ने से पुली की दीवार से टकराई कार, एक की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: संतुलन बिगड़ने से पुली की दीवार से टकराई कार, एक की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः बरनाला रोड पर ऑल्टो कार का संतुलन बिगड़ने से कार गांव बटर के पास पुली की दीवार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में 6 लोग सवार थे और उनमें एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

    घायलों को एसएसएफ की टीम की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट के अस्पताल में रैफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यह परिवार समाना से जम्मू जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से कार पुली की दीवार से टकरा गई। अस्पताल की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: 5 लाख की ड्रग मनी, Swift Car सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 लाख की ड्रग मनी, Swift Car सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 क्विंटल चूरा पोस्त 5 लाख की ड्रग मनी और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौकी इंचार्ज फोकल प्वाइंट की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने महेमेवाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नंबर डी.एल. 8 सी एन.बी. 9802 को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान 5 बोरी चूरा पोस्त और 5 लाख की ड्रग मनी बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


    गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर गाड़ी की पिछली सीट से 03 प्लास्टिक की बोरियां, और 2 अलग प्लास्टिक की बोरियों में से चूरापोस्त की बरामद हुआ। वहीं कंडक्टर सीट के नीचे एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ, जिसे खोलकर चैक किया गया तो उसमें से 5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी परमजीत सिंह को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा इस संबंध में बैंकवार्ड व फारवर्ड लिंक के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: BMW गाड़ी में हेरोइन की सप्लाई, A कैटेगरी का गैगस्टर साथी सहित गिरफ्तार, हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: BMW गाड़ी में हेरोइन की सप्लाई, A कैटेगरी का गैगस्टर साथी सहित गिरफ्तार, हथियार बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने ए कैटागरी के गैंगस्टर को साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने BMW गाड़ी में हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ माना पुत्र अवतार सिंह निवासी माहिल कलां और कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र हरपाल सिंह निवासी चूहड़चक्क, मोगा के रूप में हुई है।

    एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ माना ए कैटेगरी का गैंगस्टर है। प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी ने कहा कि सीआइए स्टाफ को गश्त के टीम रेलवे फाटक अजीवाल के पास मौजूद थी। इस दौरान गुप्त मिली थी कि A कैटागरी के गैंगस्टर गुरदीप सिंह और उसका साथा हेरोइन बेचने का कारोबार करते है। इस समय दोनों आरोपी भारी मात्रा में हेरोइन लेकर गाड़ी नंबर HR 26 DB 9535 mwrkw BMW X1 में सवार होकर अजीवाल की ओर आती लिंक रोड़ के पास बने सुए पर खड़े है।

    अगर रेड की जाए तो हेरोइन और हथियारों सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव चूहड़चक्क से एक A कैटागरी के गैंगस्टर को साथी सहित गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल , एक BMW बरामद की है।

    जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर पर पंजाब के अलग-अलग जिले 42 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी कुलविंदर सिंह पर 6 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में मामला दर्ज किया गया। आज दोनों आरोपीयों को आगे पूछ ताछ करने के लिए मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जायेगा, ताकि इस मामले भी और भी खुलासे हो सके।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। प्रतिदिन किसी न किसी जगह से बाइकों के चोरी होने के मामले सामने आते हैं। पुलिस भी इन चोरों पर लगाम कसने के लिए सक्रिय दिख रही है। हाल ही में पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पुलिस को 5 बाइक्स बरामद हुए हैं।

    जानकारी मुताबिक, पुलिस टीम शरारती तत्वों की तलाश में गश्त पर थी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजवीर सिंह जोकि मोटरसाइकिल चोरी करके बेचता है, आज भी वह सिंघा वाला से एक मोटरसाइकिल चोरी करके मोगा में बेचने के लिए जा रहा है। अगर उसका पीछा किया जाए तो वह रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर विशकर्मा चौक में नाकाबंदी की और सिंघावाला से मोटरसाइकिल पर आ रहे राजवीर को रोका तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा, तो पुलिस ने उसको दबोच लिया।

    पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी करके लाया है और उसने बताया कि मोगा के बाहर एक खाली मकान में उसने चार और मोटरसाइकिल चोरी के रखे हुए हैं। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो पुलिस को वहां से चार और मोटरसाइकिल बरामद हुए। वहीं राजवीर से पुलिस को कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद हुए। राजवीर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह कई मामलों में भगोड़ा भी है। जांच अधिकारी हरमेश लाल ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर इसको अदालत में पेश कर जांच की जाएगी कि इसने पहले किन किन वारदातों को अंजाम दिया है तथा इसके साथ और कौन-कौन शामिल है।

  • Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव लोहारा के पास 2 कारों में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अमृतसर रोड पर ऑल्टो और स्विफ्ट के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों में सवार महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी द्वारा 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया।

    जबकि गंभीर रूप घायलों लोगों के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा हैकि एक कार सवार लोग लुधियाना से शादी समारोह से वापिस आ रहे थे। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह और समाज सेवा सोसायटी के मेंबर ने बताया कि एक युवक की हालत बहुत नाजुक थी ओर उसे बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। जबकि 2 घायलों को दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घायलों में एक महिला भी है जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Punjab News: चाइना डोर का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की कटी उंगलियां, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की कटी उंगलियां, लगे टांके, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में चाईना डोर पर प्रतिबंध लगे होने के चलते सरेआम बिक्री हो रही है। यही कारण है कि चाईना डोर की चपेट में आने से इस साल भी कई हादसे सामने आए है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कुछ लोग हादसे में घायल हो गए। वहीं ताजा मामला गिल रोड पर चाईना डोर की चपेट में बच्चे के आने का सामने आया है। जहां 12 वर्षीय बच्चा दोस्तों के साथ ग्राउंड में खेलने जा रहा था। इस दौरान अचानक चाईना डोर की चपेट में आ गया।

    मिली जानकारी के अनुसार चाईना डोर उसके गले में फंस गई और बच्चे ने बड़ी होशियारी से अपने गले में फंसी चाइना डोर निकाल लिया। इस दौरान बच्चे ने चाईना डोर से गर्दन को तो बचा लिया लेकिन इस घटना में उसे हाथ की 2-3 उंगलियों बुरी तरह से कट गई। हादसे में घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल में उपचार ले ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उंगलियों पर टांके लगाए। घायल बच्चे की पहचान गुरवंत के रूप में हुई है।

    घटना में घायल गुरवंत ने बताया कि वह खेलने के लिए जा रहा था कि अचानक से एक कटी पतंग की डोर उसके गले में आ गई। बच्चे ने कहा कि उसने जल्दी से अपने हाथ से खींच लिया, जिससे गला तो बच गया लेकिन मेरे हाथ की उंगलियां कट गई। दूसरी ओर गुरवंत की मां ने बताया कि बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए गया था। इश दौरान रास्ते में चाईना डोर की चपेट में आने से उसकी उंगलियां कट गई। उन्होंने कहा कि बच्चे के एग्जाम चल रहे है ओर बच्चे का हाथ बुरी तरह से कट गया है। चाईना डोर के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

    सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर आकांशा ने बताया कि उनके पास 12 वर्षीय बच्चा घायल अवस्था में आया था। उसकी चाईना डोर से उंगलियां कट गई। बच्चे के हाथ पर गहरे घाव थे। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पहले भी चाईना डोर की चपेट में आने से मरीजों के घायल होने के मामले आ चुके है।

  • Punjab News: Highway पर कार और स्कूटी की टक्कर में मामा-भांजे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर कार और स्कूटी की टक्कर में मामा-भांजे की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में गांव लोहारा के पास मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था घटना में मामा-भांजे की मौत हो गई। मृतक की पहचान (मामा) 70 वर्षीय संतोष सिंह गांव बुर्ज नक्लिया, रायकोट और (भांजा) 65 वर्षीय दर्शन सिंह गांव बुर्ज कराला, मोगा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भांजे दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामे संतोष को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, इस दौरान संतोष में रास्ते में दम तोड़ दिया।

    बताया जा रहा है कि डिजायर कार में सवार लोग दरबार साहिब से मत्था टेक कर बरनाला लौट रहे थे। इस दौरान गांव लोहारा के पास स्कूटी सवार अचानक लिंक रोड से हाईवे पर स्कूटी मोड़ दी। जिसके चलते तेज रफ्तार कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। वहीं पीसीआर कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लोहारा गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और एक्टिवा में सवार 2 लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा था लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना बिलासपुर के थाना प्रभारी को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल मोगा के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

     

  • Punjab News: Land Park Marriage Palace में फायरिंग के मामले में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Land Park Marriage Palace में फायरिंग के मामले में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में शादी समारोह में गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल 23 फरवरी की रात को कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव फतेहगढ़ के एक लैंड पार्क मैरिज पैलेस में शादी समारोह में हवाई फायर करने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवदीप सिंह पुत्र चरणजीत सिंह वासी दसूहा के रहने वाले नौजवान को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी के कब्जे से 32 बोर रिवॉलर, 2 कारतूस ओर 20 चले हुए कारतूसों के खोल बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के थाना मुखी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी लैंड मार्क मैरिज पैलेस में एक शादी हो रही है और वहां पर एक नौजवान द्वारा हवाई फायर किए जा रहे है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैरिज पैलेस में छापेमारी करते हुए नौजवान नवदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए।

  • Punjab News: महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी रमनदीप सिंह ने कहा कि इसी कड़ी के तहत कोट इसे खां पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक महिला सहित 3 आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सुनीता रानी और गुरजंट सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों को रोककर जांच की गई तो वह घबरा गए। दोनों की तालाशी के दौरान 100 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आरोपियों के साथी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों पर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करके आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में ओर भी खुलासे होने की संभावना है।