Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः चोटियां कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पर हत्या के आरोप लगाए है। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने गला घोंट कर बेटी की हत्या की है। महिला के गले पर किसी घाव के निशान थे। मृतिका की पहचान 32 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि सरबजीत कौर का पति उसके चरित्र पर शक करता था।

    सरबजीत कौर जीरा के गांव चीदा की रहने वाली है और उसकी 10 से 12 साल पहले गांव चोटियां में मंगल सिंह के साथ शादी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतिका की बहन वीरपाल कौर कमल जीत कौर ने बताया कि जीजा मंगल सिंह भी कई बार बहन के साथ झगड़ा करते रहते थे और उसके चरित्र पर शक करते थे।

    सरबजीत कौर करीब एक साल पहले मायके में रही ओर कुछ दिन पहले ही ससुराल गई थी वही कल उन्हें फोन आया कि सरबजीत की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि जब वह सरबजीत के ससुराल पहुंचे तो देखा कि सरबजीत कौर के गले में निशान थे और ससुराल वालो ने उसका गला दबा कर उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगल सिंह लड़की का पति लड़की को काफी तंग परेशान करता था। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी ओर डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों पर 194 की कारवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली करवाई की जाएगी।

  • Punjab News: ARMY का स्टीकर लगी गाड़ी से हेरोइन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ARMY का स्टीकर लगी गाड़ी से हेरोइन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार को रोककर तालाशी ली। डीएसपी रविंदर सिंह ने कहा कि थाना 2 की पुलिस ने फिगो कार नंबर पी बी ए 8547 को रोका था और उक्त कार पर आर्मी का स्टीकर लगा हुआ था। डीएसपी ने कहा कि कार में सवार धर्म सिंह, मुख्तियार सिंह और गुरदीप सिंह की तालाशी के दौरान 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले है। डीएसपी ने बताया कि इन आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है और यह हेरोइन बेचने के लिए आए थे। डीएसपी ने कहा कि आज आरोपियों को मेडिकल करवा कर तीनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

     

  • Punjab News: शादी में जोड़े ने युवाओं के लिए की अनोखी मिसाल पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में जोड़े ने युवाओं के लिए की अनोखी मिसाल पेश, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव मेहरो के नौजवान ने शादी करके अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, लड़का और लड़की की ओर से 10-10 लोग शादी में शामिल हुए और सादी शादी करके युवाओं के लिए अलग मिसाल पेश कर दी। गांव मेहरो में सादे ढंग की हुई शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। दुल्हा सुबह-सुबह लड़की वालो के घर पहुंचा और 10 बजे तक शादी की सारी रस्में पूरी कर दुल्हन को अपने साथ ले गया इस शादी में दोनों परिवारों के 10-10 मेंबर शामिल हुए। लड़के वालों की ओर अपने गांव महरों में पहले अरदास की ओर फिर उसके बाद आंखों के चेकअप का कैंप लगवा गया।

    इस प्रोग्राम में मोगा की विधायक डाक्टर अमनदीप कौर और धर्मकोट के विधायक दविंदर जीत सिंह लाड़ी भी पहुंचे। दोनों ने इस शादी की प्रंशसा की। वही मीडिया से बात करते हुए दुल्हे कमलप्रीत ने बताया कि आज कल शादियों में बहुत खर्चे किए जाते है। दुल्हे ने कहा कि उसने पहले ही सोच लिया था कि वह बिल्कुल सादे ढंग से शादी करवाएगा। कमलप्रीत ने कहा शादी में आजकल 4 से 5 प्रोग्राम रखे जाते है, जहां पर फिजूल का खर्चा किया जाता है। इस खर्चे को लेकर कई बार दोनों परिवार कर्ज के बोझ में दब जाते है।

    इन सभी को ध्यान में रखते हुए दोनों परिवारों ने सलाह की यह शादी बिना दहेज और बिना किसी शोर-शराबे के होगी। जिसके चलते गुरुद्वारा साहिब में पहले आनंद कारज करवाए और घर आकर सुखमणि साहिब के पाठ करवाए। उसके बाद परिवार का आशीर्वाद लेकर माता की याद में आंखों का चेकअप कैंप लगवाया गया। कमलप्रीत ने कहा कि जो खर्चा शादी पर करना था वो इस कैंप पर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी से भी अपील की है कि हमें इस तरह के ही कार्य करने चाहिए और नाजायज खर्चा से बचना चाहिए।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीएसपी डी लवदीप सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सन्दुआना लिंक रोड पर खड़े संदिग्ध व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करते हुए तलाशी ली।

    तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह (गोपी) निवासी मोगा के रूप मे हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करके थाना साउथ मे मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट मे पेश कर 2 दिन का पुलिसरिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: जुए के अड्डे पर पुलिस की Raid, 10 गिरफ्तार, 3.20 लाख बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: जुए के अड्डे पर पुलिस की Raid, 10 गिरफ्तार, 3.20 लाख बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जुए के अड्डे पर पुलिस ने रेड करके 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 3.20 लाख की नगदी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए गैंबलिंग एक्ट का पर्चा आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। डीएसपी वरिंदर सिंह ने ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दाना मंडी में जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

    इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 20 हजार 100 रुपए की नकदी और 5 ताश की डिब्बियां बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग का मुकद्दमा नंबर 33 के तहत विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी आरोपी मंडी में जुआ खेल रहे थे। जिसके चलते उनकी टीम ने रेड करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान में बैठकर जुआ खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: युवक ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    मोगाः यहां से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, एक 23 साला युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा के कोटकपूरा बाईपास के पास झुग्गियों में उस समय हड़कंप मच गया जब उसी झुग्गियों में रह रहे एक 23-24 साला नौजवान अशोक कुमार ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं फंदा लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान का है जो कुछ समय से यहां झुग्गियों में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और समाजसेवा सोसायटी के सहयोग से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है ओर जांच के बाद अगली कार्रवाई कर रही है।

    मृतक के जीजा बाबू लाल ने बताया कि अशोक कुमार के साथ उसकी रात को बात हुई थी। उन्होंने बताया कि अशोक यहां पर ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था और आज सुबह जब अशोक की बहन उसके कमरे में चाय देने के लिए गई तो उसने देखा कि अशोक कुमार फंदे पर लटक रहा है। तभी उसने हमें बताया। उन्होंने कहा कि हमें कुछ भी मालूम नहीं कि इसने यह कदम क्यों उठाया है।

  • Punjab News: कार सवार हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए। वहीं ताजा मामला गांव कपूरे से सामने आया है, जहां स्विफ्ट कार सवारों ने एक घर पर 8 से 9 राउंड गोलियां चलाई। इस घटना में घर पर काम करने वाले राज कुमार उर्फ बिट्टू की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिला हरमन दीप कौर जख्मी हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    घायल हरमंदीप कौर ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी। इस दौरान 2 नौजवान स्विफ्ट कार पर आए और उसके पति के बारे में पूछने लगे। महिला ने उन्हें कहा कि वह घर पर नहीं है तो उन्होंने रिवॉल्वर निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटनाम में वहां खड़े हमारे सीरी (नौकर) 30 वर्षीय राज कुमार को गोली लगी और वह वहीं गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद हमने दरवाजा बंद किया तो उन्होंने दरवाजे से फिर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने से वह भी घायल हो गई। पीड़ित ने कहा कि हमें नहीं पता कि वह कौन लोग थे। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर अस्पताल पहुंचे डीएसपी डी लवदीप सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार में सवार होकर 2 नौजवान कपूरे गांव के रहने वाले मंजीत सिंह के आए और उन्होंने 7 से 8 गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली महिला के लगी है। जबकि अन्य गोलियां उनके घर पर काम करने वाले राज कुमार को लगी। घटना में राज कुमार की मौत हो गई। मौके से 6 गोलियों के खोल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। कोई रंजिश वाली बात अभी सामने नहीं आई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: नशे और Crime को लेकर DGP Law and Order Arpit Shukla ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे और Crime को लेकर DGP Law and Order Arpit Shukla ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में क्राइम नशे और गैंगस्टरों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते पंजाब के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला अलग-अलग जिलो में जाकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे है और सख्त निर्देश जारी कर रहे है। वहीं आज अर्पित शुक्ला ने विभिन्न जिलों के एसएसपी के साथ बैठक की और नई हिदायतें जारी की। यह बैठक एसएसपी कार्यालय में की गई। इस बैठक में डीआईजी फरीदकोट रेंज, एसएसपी मोगा, एसएसपी मुक्तसर, एसएसपी फिरोजपुर, एसएसपी तरनतारन और एसएसपी फाजिल्का शामिल हुए। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इसी के साथ 7 जिलों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

    इस मौके पर जानकारी देते हुए डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब, अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज फिरोजपुर रेंज के सभी एसएसपी के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और आने वाले समय में और कड़ी सख्ती बरती जाएगी।

    डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि बड़े नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की गई हैं और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। 7 जिलों की सीमाओं पर 30 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस में पिछले छे महीनों में अब तक 2500 नए कर्मियों की भर्ती की गई है और आने वाले समय में और भी भर्तियां की जाएंगी।

     

  • Punjab News: 5 अवैध पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 अवैध पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपयों के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीएच गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और सतपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दोस्त है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने गुप्त सूचना दी थी कि दोनों के पास नाजायज असलहा है और अगर इनकी जांच की जाए तो अवैध पिस्टल बरामद हो सकते है।

    जिसके बाद सीआईए स्टाफ ने करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया। अधिकारी ने कहाकि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों आरोपियों ने यह पिस्टल कहां से खरीद किए है ओर आगे इस अवैध हथियारों का किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पकड़े गए हथियारों में 3 पिस्टल देसी 32 बोर, 2 पिस्टल 30 बोर, और 10 कारतूस शामिल है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सतपाल सिंह पर पहले भी 2 एनडीपीएस के मामले दर्ज है।

  • Punjab News: नए खुले Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: नए खुले Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगाः गुरु नानक कॉलेज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की टीमें पहुंची, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    रेस्टोरेंट के मालिक अमृतपाल सिंह बताया कि 10 दिन पहले ही उन्होंने टेस्ट पंजाब के नाम से नया रेस्टोरेंट शुरू किया था। किसी का फोन आया कि उनके रेस्टोरेंट से धुंआ निकल रहा है, तुरंत वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेस्टोरेंट में आग फैल चुकी थी। जिसके बाद फायरब्रिगेट को सूचित किया। आग से उनका 8 से 10 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने मदद की गुहार लगाई है।

    दमकल विभाग के अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग बिल्डिंग की बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। फिलहाल जानी नुकसान से बचाव रहा।