Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: Golden Spa Center पर पुलिस की Raid, मालिक सहित 6 गिरफ्तार

    Punjab News: Golden Spa Center पर पुलिस की Raid, मालिक सहित 6 गिरफ्तार

    बाघापुरानाः जिले के थाना बाघापुराना में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गोल्डन स्पा सेंटर पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बतया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोल्डन स्पा सेंटर में रेड की गई थी। इस रेड के दौरान स्पा सेंटर के कमरों में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मालिक सतनाम सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पंजगराई कला (जिला फरीदकोट), लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी लंडा सहित 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

    पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना बाघापुराना में इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। रेड के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Punjab News: रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर घायल

    Punjab News: रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर घायल

    मोगाः जिले में गांव लंडेके के पास बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटा घायल हो गया। घायल बेटे को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी गांव बाकर वाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि रीटा कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी गांव बाकर वाला ने शिकायत दर्ज कराई है।

    उन्होंने बताया कि वह अपने पति जोगिंदर सिंह और बेटे गुरजीत सिंह के साथ बाइक (नंबर PB-36-H-9598) पर सवार होकर गांव से मोगा शहर की ओर जा रही थीं। बाइक उनके पति जोगिंदर सिंह चला रहे थे। करीब 10:15 बजे जब वे गांव लंडेके के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस (नंबर PB-04-AE-1598) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    बस को गुरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी तत्तारीये वाला चला रहा था। बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए यह हादसा किया। इस भीषण टक्कर में जोगिंदर सिंह और उनका बेटा गुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जोगिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। गुरजीत सिंह का इलाज जारी है। थाना प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 106, 281, 125(a), 125(b) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: गाड़ी और ऑटो की टक्कर में ड्राइवर सहित 2 घायल

    Punjab News: गाड़ी और ऑटो की टक्कर में ड्राइवर सहित 2 घायल

    मोगाः शहर के जीरा रोड पर सिटी पार्क के सामने सड़क हादसे में ऑटो चालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाड़ी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक एक सवारी के साथ मोगा से जीरा की ओर जा रहा था। जीरा रोड पर सिटी पार्क के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात गाड़ी चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार चालक सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सचिन कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

    दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और मोगा की नई दाना मंडी इलाके में रहते हैं। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें टांगों में फ्रैक्चर भी शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की। समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: युवक की बेरहमी से मारपीट को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की बेरहमी से मारपीट को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगा: मोगा जिले के समालसर गांव में एक युवक अमनप्रीत सिंह उर्फ जुगनू के साथ बेरहमी से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रुपिंदर सिंह नाम के युवक ने अमनप्रीत उर्फ जुगनू को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद रुपिंदर ने मारपीट की वजह बताते हुए कहा कि जुगनू अपने 2 साथियों रंधावा और बहादुर के साथ मिलकर उनके परिवार के बारे में गलत कहता था जो उसे बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि जो भी उनके परिवार के बारे में कुछ कहेगा, वह उन्हें नहीं छोड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जुगनू को माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं माना जिसके चलते उसने इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह मामले में उनका पूरा साथ देगा।

    वहीं पुलिस ने भी मामले में हस्ताक्षेप करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते बाघापुराना के डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले में आरोपियों रुपिंदर सिंह पिंदी और राहुल सिंह की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा और धमकियों की घटनाएं हुई थीं। इस दौरान मामला दर्ज हुआ था और दोनों आरोपी जमानत पर थे जिसके बाद अमनप्रीत सिंह उर्फ जुगनू ने वीडियो वायरल कर धमकियां दी थी। अब रुपिंदर सिंह ने अमनप्रीत से बुरी तरह मारपीट कर उसका वीडियो वायरल किया गया।

    अब पुलिस ने अमनप्रीत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जमानतों को खारिज किया जाएगा और आरोपियों के उपर अगली बनती कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पुलिस आरोपियों पर कोई भी कोताही नहीं बरतेगी। वहीं घायल अमनप्रीत को गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।डीएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

  • Jalandhar के बाद इस जिले में 3 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों की परीक्षा हुई रद्द  देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद इस जिले में 3 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों की परीक्षा हुई रद्द देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं जालंधर में स्कूलों की धमकी भरे ई-मेल के बाद मोगा जिले के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना के सरकारी स्कूल शामिल हैं। ईमेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। स्कूल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।

    स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों के पेपर चल रहे थे, जिन्हें कैंसिल कर दिया गया है और बच्चों को घर भेज दिया गया है। मामले को लेकर प्रिंसिपल ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया। इसके चलते 9वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए बम डिस्पोजल टीम को मौके पर भेजा और जो स्टूडेंट्स स्कूल आए थे, उन्हें घर भेज दिया गया।

  • Canada में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Canada में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के गांव दौलतपुरा नीवां से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के एक युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह कुछ समय पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। वहां वह टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए वह दिन-रात मेहनत करता था और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा घर भेजता था।

    टैक्सी में बैठी महिला के कारण हुआ हादसा
    बताया जा रहा है कि जिस दिन यह घटना हुई, उस समय दविंदर सिंह अपनी टैक्सी लेकर ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक महिला अचानक उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। कहा जा रहा है कि उस महिला को कुछ लोगों ने पहले अगवा कर रखा था और वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी।

    पीछा करते हुए पहुंचे हथियारबंद हमलावर
    महिला के टैक्सी में बैठने के कुछ ही देर बाद उसका पीछा कर रहे हथियारबंद लोग भी वहां पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने टैक्सी को देखा, उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की इस बौछार में टैक्सी चला रहे दविंदर सिंह को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    महिला को साथ ले गए हमलावर
    वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उस महिला को जबरन अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    गांव में पसरा मातम
    दूसरी ओर, जैसे ही दविंदर सिंह की मौत की खबर उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों के अनुसार दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर मेहनत कर रहा था और अपने परिवार की हर संभव मदद कर रहा था।

    सरकार से न्याय की मांग
    दविंदर सिंह के परिवार और गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

     

     

     

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

    मोगाः जिले में कड़ियाल में कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत आते अड्डा कुक्कड़ांवाला के नामी कबड्डी खिलाड़ी बिक्रमजीत सिंह उर्फ़ बिक्का छीना का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। कबड्डी खिलाड़ी बिक्रमजीत सिंह बिक्का छीना की मृत्यु पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना, प्रधान नगर पंचायत राजासांसी के कुलविंदर सिंह औलख, जगविंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्ति किया।

  • Punjab News: BJP की रैली में पहुंचे Singer Mankirt Aulakh, राजनीतिक में शामिल होने को लेकर दिया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP की रैली में पहुंचे Singer Mankirt Aulakh, राजनीतिक में शामिल होने को लेकर दिया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में रैली रखी गई है। जिसको लेकर पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस रैली में पंजाबी गायक मनकीरत औलख शो लगाने के पहुंचे। इस दौरान राजनीति में कदम रखने को लेकर गायक ने मीडिया से बात की। गायक ने कहा कि अभी वह रैली में शो लगाने के लिए पहुंचे है।

    उन्होंने कहा कि अभी वह राजनीति में कदम नहीं रखना चाहते। गायक ने कहा कि मेरी ज्वाइनिंग सभी पार्टियों से है और गायक सभी के लिए है। उन्होंने कहा कि अभी मेहनत करके एक्टर भी बनना है। राजनीति में 50 साल के बाद कदम रखने के बारे में सोचेंगे। गायक ने कहा कि वह अभी बच्चा है और उन्हें राजनीति के बारे में ज्यादा पता नहीं है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में आज भाजपा द्वारा ‘बदलाव रैली’ (रैली फॉर चेंज) रखी गई है। भाषण की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले सिख परंपरा के अनुसार ‘बोले सो निहाल, सति श्री अकाल’ का जयकारा लगाया। जयकारे की प्रतिक्रिया के साथ पूरा रैली स्थान गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इसका जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” बोलकर संगत का अभिवादन किया।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत

    मोगाः जिले में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं थाना सिटी साउथ के क्षेत्र वाल्मिकी कॉलोनी में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते एक घर के बाहर दूसरे पक्ष द्वारा 3 से 4 राउंड फायर किए गए हैं। गनीमत यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। परिवार ने घटना की सूचना थाना सिटी साउथ पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात्रि करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने प्रभदीप कौर पत्नी करण उर्फ मंगू निवासी मकान नंबर 46, वाल्मिकी कॉलोनी, नजदीक चोखा पैलेस, थाना सिटी साउथ मोगा के घर के गेट पर गोलियां चलाईं। इस दौरान भले ही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलियां चलने के कारण आसपास दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित महिला की ओर से घर के बाहर हुई फायरिंग को देखते हुए घटना की शिकायत थाना सिटी साउथ को दे दी है। थाना सिटी साउथ की पुलिस पार्टी जांच करने में जुट गई है।

     

     

  • Punjab News: किशनपुरा में चली गोली, 3 वर्षीय मासूम घायल

    Punjab News: किशनपुरा में चली गोली, 3 वर्षीय मासूम घायल

    मोगाः जिले के किशनपुरा में हड़कंप मच गया जब एक निजी सुरक्षा गार्ड की राइफल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक 3 साल का मासूम बच्चा घायल हो गया है, उसकी कमर में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को तुरंत इलाज के लिए मेडीसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टर बच्चे की हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक घर के मालिक के यहां एक निजी सुरक्षा गार्ड तैनात था जिसके पास राइफल थी। बताया जा रहा है कि किसी कारण राइफल से अचानक गोली चल गई जो पास मौजूद बच्चे की कमर में लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड के मौके से फरार होने की सूचनाएं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस फरार सुरक्षा गार्ड की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चा नर्सरी क्लास में पढ़ता है और वह स्कूल में पेपर देकर घर लौट रहा था जब यह दुखद घटना हुई। दूसरी ओर, घटना के बाद से गनमैन घर से लापता हो गया। फिलहाल बच्चे के परिवार के सदस्यों ने इस मामले पर कोई बयान देने से इनकार किया है।