Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: नशे में धुत लड़की के मिलने के मामले में नशा विरोधी कमेटी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत लड़की के मिलने के मामले में नशा विरोधी कमेटी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा कोटईसे- खां से कुछ दिन पहले नशे में धुत एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो चौक पर नशे की हालत में लोगों को घिरती हुई मिली थी। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मोगा पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी थी, मगर अब नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष सुखदीप भम द्वारा प्रशासन पर लड़की की इस हालात के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई न करने और जिन्होंने उसे नशे का आदि करके वेश्यवर्ति में धकेला उन्हें न पकड़ने के आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर नशा विरोधी मुहिम के सदस्य एसएसपी मोगा को पूरे मामले की जानकारी तथा ज्ञापन देने पहुंचे।

    किसी कारणवश एसएसपी मोगा वहां मौजूद नहीं थे। फिलहाल उन्होंने सोमवार को दोबारा एसएसपी को मिलने और उन्हें ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि लड़की को तो पुलिस द्वारा नशा छुड़ाओ केंद्र में किसी गुप्त स्थान पर भेज दिया है लेकिन लड़की के बयान के मुताबिक न तो उस औरत पर कार्रवाई की जो उसे वेश्यावृत्ति और नशे की दलदल में धकेलने की जिम्मेदार है और न ही केमिस्ट की दुकान पर कार्रवाई की जहां पर प्रतिबंध दवाइयां बड़ी ही आसानी से किसी को भी मिल जाती हैं।

    ड्रग विभाग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई दुकानें ऐसी हैं जिन पर पिछले दिनों ड्रग विभाग द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी वह किसी भी फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी में धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा उन जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई न की गई जो नौजवानों को नशे में धकेल रहे हैं तो वह एसएसपी कार्यालय आगे धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।

  • Punjab News: Truck Union ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर, व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बांधने का Video Viral

    Punjab News: Truck Union ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर, व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बांधने का Video Viral

    मोगाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखोफ होकर दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। लोग प्रतिदिन हो रही चोरियों से परेशान हो गए हैं। वहीं कई बार यही चोर लोगों के हत्थे चढ़ जाएं तो उनकी शितर परेड भी की जाती है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां, ट्रक यूनियन ने एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया।

    जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी हो गया था जिसके चलते ट्रक यूनियन ने आज एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। ट्रक यूनियन के मुताबिक ये वही व्यक्ति था जिसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। उन्होंने उस व्यक्ति को निर्वस्त्र कर उसे कपड़े से बांध दिया जिसका उन्होंने वीडियो भी बना दिया जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद से पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

    डीएसपी सिटी रवींद्र सिंह ने बताया कि ट्रक यूनियन द्वारा व्यक्ति को बांधने का वीडियो वायरल हुआ है जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को बुलाकर दोनों के पक्ष सुने जाएंगे और जिस भी व्यक्ति की गलती होगी उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अभी उस व्यक्ति से मारपीट की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: असलहा लाइसेंस बनवाना आरोपी को पड़ा महंगा, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: असलहा लाइसेंस बनवाना आरोपी को पड़ा महंगा, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव रामूवाला कला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआरआई नंबर 8 थाना मेहना में धारा 420.465.468 आई पी सी 27.54.59 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह ने साल 2024 में अपने गलत दस्तावेज देकर असलहा लाइसेंस बनवाया था और उस लाइसेंस पर एक पिस्टल 45 बोर ओर एक रायफल 30 बोर भी चढ़वा ली थी।

    जैसे ही गलत डॉक्यूमेंट देने की भनक पुलिस को लगी तो उनकी टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी की रायफल ओर पिस्टल जब्त कर ली। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पर पहले से 4 मामले दर्ज है। आरोपी को आज मानयोग अदालत में पेश किया गया जहां उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है ओर पुलिस ने अगली करवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 100 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: 100 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: थाना बाघापुराना की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरन जीत उर्फ सेमा पुत्र जरनैल सिंह वासी जिला फिरोजपुर के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कश्मीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशे की सप्लाई करने के लिए इलाके मे घूम रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को भाई मंडी से काबू कर लिया। पुलिस को आरोपी की तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल का Automatic Fire Safety System बना सफेद हाथी, कई जरूरी चीजें गायब, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल का Automatic Fire Safety System बना सफेद हाथी, कई जरूरी चीजें गायब, देखें वीडियो

    मोगाः आए दिन कहीं न कहीं अस्पताल में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें सबसे पहले फायर सिस्टम पर सवाल खड़े होते है। ऐसा ही है मोगा के सरकारी अस्पताल का ऑटोमेटिक फायर सेफ्टी सिस्टम जो 6 साल पहले लाखों रुपए खर्चा करके लगाया गया था ताकि कोई हादसे के टाइम इसका इस्तेमाल किया जा सके। क्योंकि ये अस्पताल बाजार के अंदर है जिस कारण हेवी ट्रैफिक होने के कारण मरीज लेकर एंबुलेंस सही टाइम पर नहीं पहुंच पाते तो कोई आग लगने की घटना होने पर फायर ब्रिगेड की टीम कैसे टाइम पर पहुंच पाएगी। इसलिए अस्पताल में फायर सिस्टम वर्किंग में रहना बहुत जरूरी है।


    6 साल से इस सिस्टम का मॉकड्रिल नहीं करवाया गया। ये सिस्टम आज सफेद हाथी की भांति बना हुआ है। हस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से लेकर जच्चा बच्चा वार्ड तक सब जगह ये सिस्टम इंस्टाल किया गया, लेकिन इसको चलाने के लिए पाइप, नोजल, पानी ऑन करने वाले हेंडल नहीं है। हालांकि फायर सेफ्टी सिलेंडर हर जगाओ में मौजूद हैं पर उसको भी हादसे के टाइम इस्तेमाल करना हर एक का बस में नहीं होता।

    एसएमओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उनके पास आग पर काबू पाने के लिए इस फायर सिस्टम के अलावा अल्टरनेट भी है जोकि फायर सेफ्टी सिलेंडर हैं। उनका कहना है कि 6 साल पहले ऑटोमेटिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गए थे पर यह सिस्टम इंस्टाल होने के बाद इसकी मोक ड्रिल नहीं हो पाई है। इसके अलावा उनका कहना है कि यहां चोर हाईडेंट पॉइंट से सामान चोरी करके ले जाते तो इसको लेकर जल्दी हाइ अथॉरिटी को लिख कर भेजेंगे ताकि जल्द से जल्द इसको वर्किंग में लाया जा सके तथा जो सामान मिसिंग है उसे दोबारा लगाया जा सके।

  • Punjab News: हेरोइन, कार और ड्रग मनी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन, कार और ड्रग मनी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर नशा तस्करों को पर लगाम कस रही है। वहीं मोगा पुलिस ने शहर में बने थाना सिटी वन और थाना सिटी साउथ में 2 मामले दर्ज किए हैं। वहीं थाना सिटी वन ने बोहड़ सिंह पुत्र बूटा सिंह को 225 ग्राम हैरोइन, मोबाइल और स्विफ्ट कार हरियाणा नंबर को बरामद किया है। वही बोहड़ सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं।

    वहीं दूसरे मामले में आरोपी शिंदर पाल सिंह उर्फ जैन को 81 ग्राम हैरोइन और साथ में 65980 ग्राम ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। शिंदर पाल पर भी पहले से 4 मामले दर्ज हैं। बोहड़ सिंह फिरोजपुर जिले का रहने वाला है और शिंदर सिंह मोगा का ही रहने वाला है। इसकी जानकारी मोगा के डीएसपी रविंद्र सिंह ने दी।

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का कटा गला, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का कटा गला, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर लगातार बिक रही है और इस डोर से आए दिन हादसे हो रहे है। हालांकि पुलिस कुछ गट्टू पकड़कर चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है, लेकिन इस घातक डोर की पूर्ण रूप से अंत नहीं हो रहा है। यही कारण है कि धर्मकोट में ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी का चाइना डोर की चपेट में आने से गला कट गया। इस घटना में व्यक्ति के गले पर गहरा कट लगा है। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव जलालाबाद के पास पीड़ित दीपक के गले में अचानक लिपट गई। हादसे में कर्मी गले में गहरा कट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित कर्मचारी दीपक ने बताया कि वह धर्मकोट से ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था, तभी गांव जलालाबाद के पास अचानक चाइना डोर मेरे गले पर लिपटने गले में गहरा कट लग गया। पीड़ित ने चाइना डोर बेचने वालों तथा खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से अपील की है।

    दूसरी ओर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर संजीव गाबा ने बताया कि दीपक नाम का मरीज उनके पास आया है, जिसके चाइना डोर की चपेट में गले में गहरा घाव आ गया है। डॉक्टर ने बताया कि गले में मफलर होने के कारण मरीज की सांस वाली नस कटने से बच गई नहीं तो इस हादसे में उसकी जान भी जा सकती थी।

  • Punjab News: Activa और Bike की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Activa और Bike की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव जोगेवाला के पास एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें बुजुर्ग दंपति भी शामिल है। वहीं हादसे में घायल बुजुर्ग दंपती की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    पीड़ित लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी अर्शदीप सिंह के साथ बाइक पर मोगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक बुजुर्ग दंपती सड़क पार करने लगे। बाइक को देखकर घबराहट में वे सड़क के बीच में ही रुक गए, जिससे दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई और हादसे में 4 लोग घायल हो गए।

    सरकारी अस्पताल मोगा की डॉक्टर नवप्रीत कौर ने बताया कि घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया। एक्टिवा पर सवार दर्शन सिंह और उनकी पत्नी सुखदेव कौर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

     

  • Punjab News: नशे में धुत्त लड़की की वीडियो वायरल के बाद आया नया मोड़, हुए चौकाने वाले खुलासे

    Punjab News: नशे में धुत्त लड़की की वीडियो वायरल के बाद आया नया मोड़, हुए चौकाने वाले खुलासे

    मोगाः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार और प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके विपरीत युवक युवतियों के नशे में धुत्त होकर सड़कों पर घूमने की वीडियो थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, युवाओं के बाद अब युवतियां इस दलदल में फंसती नजर आ रही हैं। ताजा मामला कस्बा कोट ईसे खां से सामने आया है, जहां एक युवती का नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस घटना में अब नया मोड़ आया गया है। दरअसल, उक्त लड़की ने नशे की आदत को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है।
    हालांकि दूसरी ओर नशे में धुत्त लड़की की मदद के लिए नशा विरोधी समिति आगे आई है। वीडियो में नाबालिग लड़की ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, उसकी बाजू नशीली इंजेक्शनों से जख्मी हो रखी है।

    वह बताती हैं कि वह जीभ पर रखने वाली टैबलेट के अलावा रोजाना 5 से 6 प्रीगैबलिन टैबलेट लेती हैं। लड़की ने खुलासा किया है कि उसकी इस हालत के लिए एक महिला जिम्मेदार है, जिससे उसकी मुलाकात कोट ईसे खां अनाज मंडी में हुई थी। लड़की ने बताया कि महिला ने पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद उससे जिस्मफरोशी धंधा भी करवाया। पीड़ित लड़की ने बताया कि उस महिला ने सिर्फ उसकी ही नहीं बल्कि कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। लड़की का आरोप है कि महिला नशा करवाकर लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में ग्राहक के पास भेज देती थी और उससे 300 रुपये लेती हैं। जिसमें से आधा हिस्सा यानी 150 रुपए मुझे देती थी। लड़की के अनुसार पहले 600 से 700 रुपये कमा लेती थी और अब महिला सिर्फ उसे नशे के लिए ही पैसे देती थी।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष सुखदीप सिंह ने बताया कि कमेटी शहर में नशे के विरोध मार्च निकाल रही थी। इसी बीच रास्ते में पीड़ित लड़की मिली तो उन्होंने लड़की से बात की। इस दौरान पता चला कि वह पिछले 2 साल से नशा कर रही है। महिला ने उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। नशा विरोधी कमेटी के नेता सुखदीप सिंह लड़की को लेकर कोट इसे खां थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। लड़की के मुताबिक, उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसका भाई भी नशे का आदी है। उनका कहना है कि वह अपने भाई के साथ नशा छोड़ना चाहती थीं लेकिन घर चलाने के लिए उन्हें यह सब करना पड़ा। परंतु वह नशा छोड़ना चाहती है और अपने घर लौटना चाहती है। कोट ईसे खां थाने की प्रभारी सुनीता शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस युवती की पहचान कर उसे मेडिकल सहायता मुहैया कराएगी। साथ ही, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Kia गाड़ी लूट मामले में DSP लवदीप ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Kia गाड़ी लूट मामले में DSP लवदीप ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के कोट इसे खां से जीरा रोड पर नजदीकी गांव महल में आई-20 कार में आए अज्ञात लुटेरों की गाड़ी पोल से टकरा गई। जिसके बाद वह नई Kia गाड़ी राहगीर से छीनकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राहगीर से किया गाड़ी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा वहां पर आई-20 कार क्षतिग्रस्त मिली। जिसके बाद गाड़ी की चैकिंग के दौरान उन्हें गाड़ी से एक नकली पिस्टल, दातर बरामद हुए।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति से Kia गाड़ी छीनकर फरार हो गए। डीएसपी डी ने कहा कि जब उन्होंने आई-20 गाड़ी को लेकर जांच की तो पता चला कि 15 जनवरी 2025 को सुभानपुर एरिया से 5 आरोपियों ने गाड़ी छीनी थी। दरअसल, उस दौरान यह गाड़ी मिस्त्री के पास रिपेयर होने के लिए आई थी और गाड़ी में आवाज आने के चलते मिस्त्री गाड़ी की ट्राई लेने के लिए गया और रास्ते में गाड़ी से आवाज आने के चलते वह सड़क किनारे रूक गया। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी में आए 5 लुटेरों ने मिस्त्री से पिस्टल के बल पर आई-20 गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

    जिसके बाद कोट इसे खां थाने के अधीन आते पेट्रोल पंप से 27 जनवरी को लुटेरे 10 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद 28 जनवरी को लुटेरे किसी आढ़ती से 3 लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस पहले से आरोपियों को लेकर अलर्ट थी और नाकेबंदी की हुई थी। लुटेरे पुलिस को देख मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को काबू करने के लिए पीछे लग गई। इस दौरान नजदीकी गांव महल में आरोपियों की आई-20 गाड़ी पोल से टकरा गई और वह राहगीर से उसकी Kia गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

    Kia गाड़ी में पीड़ित के आईफोन-7 और सैमसंग का फोन रह गया। जिसके बाद उनके नंबर लेकर लोकेशन की जांच की गई। पुलिस को दोपहर 1.30 बजे तक की लोकेशन मिली है। डीएसपी डी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। वहीं Kia कार चालक एनआई था और उसकी गाड़ी में 2.5 तोले सोना, 7 तोले चांदी, 2 फोन और 17 हजार की नगदी मौजूद थी, जोकि लुटेरे लेकर फरार हो गए। पीड़ित गुरमीत सिंह के बयानों पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।