Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 मेंबर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 मेंबर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोगा पुलिस ने कार्रवाई करते गिरोह के 3 मेंबरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह बाघापुराना, निहाल सिंह वाला रोड पर शेलर और पेट्रोल पंप पर चोरियों की वारदातों को अंजाम देते थे।

    जिस संबंधी कई शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम तैयार करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की थी। शहर में लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सागर, हरमेश और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सागर पर 14, हरमेश पर 5 और दीपक पर 4 मामले दर्ज है। आरोपियों से 3 एलईडी, 2 मोटरसाइकिल और एक तिजोरी बरामद हुई है।

  • Punjab News: 14 क्विंटल चूरा पोस्त, Truck और Scorpio के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 14 क्विंटल चूरा पोस्त, Truck और Scorpio के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः सीआईए स्टाफ ने गशत के दौरान गांव दीना साहिब के पास लिंक रोड से 14 क्विंटल चूरा पोस्त, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक ट्रक समेत 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले में मोगा एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि सीआईए स्टाफ ने मंगलवार के दौरान गांव दीना साहब के पास लिंक रोड से एक ट्रक नंबर RJ 19 GC 4733 में से 14 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ।


    मौके पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी PB 08- BP-4141 समेत 4 नशा तस्करो को काबू किया है। मौके से चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके ट्रक और स्कॉर्पियों गाड़ी 14 क्विंटल चूरा पोस्त कब्जे में लेकर थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ में एक और व्यक्ति का नाम सामने आया। कुल 5 के खिलाफ मामला दर्ज करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपी जिला बठिंडा के रहने वाले है।

    आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह, बलबिंदर सिंह, हाकम सिंह, राजू सिंह वासी बठिंडा के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी संतोख सिंह वासी की गिरफ्तारी बाकी। पांचों पर कोई मामला दर्ज नहीं है। चारों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

  • Punjab News: Encounter के बाद SSP अजय गांधी ने प्रेस कांफ्रैंस मेें किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Encounter के बाद SSP अजय गांधी ने प्रेस कांफ्रैंस मेें किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    मोगाः जिले को अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास करता रहता है। पुलिस शरारती व गुंडा तत्वों से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई अपनाता है। इसी तरह मोगा पुलिस ने बीते दिन एनकाउंटर कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस एनकाउंटर में आरोपी सुखचैन सिंह के पैर में गोली लगी थी। इसी को लेकर SSP अजय गांधी ने प्रेस कांफ्रैंस कर मामले की जानकारी दी।

    एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि सोमवार की रात को जिले के गांव भलूर में एक करियाणा की दुकान पर कुछ लोगों ने लूट करने की नियत से हमला किया था और आरोपियों की हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और उसी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान पर हमला करने वाले 6 आरोपी जिनमें हरविंदर सिंह हैपी, विश्वजीत सिंह विशु, अमनदीप, सुखचैन सिंह, हरप्रीत सिंह और रोशन सिंह थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव भलूर की सैम पर खड़े हैं। सूचना में उन्हें बताया गया कि इनके पास पिस्टल भी है और यह किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां पर रेड की तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और पुलिस की गोली सुखचैन सिंह के पैर पर लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान पुलिस ने सुखचैन सिंह को गिरफ्तार कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। पुलिस ने जब बाकि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से पुलिस ने अमन दीप सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी 4 आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकल, 32 बोर पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

    पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर लिया है और बाकी के 4 आरोपी जिनमें हरविंदर सिंह, विश्वजीत, हरप्रीत सिंह, और रोशन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी है। एसएसपी ने बताया कि रोशन सिंह पर पहले भी 15 मामले दर्ज हैं और हरविंदर सिंह पर 9 मामले दर्ज हैं और बाकियों पर भी मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News : लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस द्वारा जिले को क्राइम मुक्त ओर नशा मुक्त्त जिला करने के लिए लगातार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और नाकेबंदी की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने लूट पाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव हरदास जीरा, जश्नदीप सिंह उर्फ फौजी निवासी फतेहगढ़ पंजतूर, करन निवासी बस्ती माछीयां जीरा, जसविन्द्र सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव धूड़कोट चढ़त सिंह वाला, प्रीत कुमार निवासी नजदीक सराभा नगर  के तौर पर हुई है।

    थाना मुखी सिटी 2 गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से एक कार, एक मोटरसाइकिल के अलावा एक 32 बोर पिस्टल बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेशकर आगे की कार्रवाही की जा रही है। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

  • Punjab News: विदेश से लौटकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश से लौटकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    चेक बाउंस के मामले में पिता काट रहा है जेल

    मोगाः यहां एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कर्ज से परेशान 35 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे एक बेटी और बेटा जिनकी उम्र ढाई साल और 9 साल है को पीछे छोड़ गया है। पुलिस ने परिवार के बयानों पर धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है। जानकारी देते हुए मृतक के चाचा और पिता के दोस्त जसवंत सिंह धालीवाल उर्फ पपी ने बताया कि गगनदीप और उसके पिता गुरमेल सिंह पर करीब 30.35 लाख रुपए का कर्ज था। गुरमेल सिंह को दिसंबर 2024 में 3 लाख का चेक बाउंस होने के चलते 2 साल की सजा हुई थी जिसको लेकर घर में परेशानी का माहौल था। कर्ज देने लेने वाले भी उनको काफी परेशान कर रहे थे। गगनदीप कुछ साल पहले अमरीका भी गया था ताकि वहां से कमाई करके वह कर्ज उतार सके लेकिन कामयाब नहीं हो सका। पिता को जेल हो जाने के बाद से वह काफी परेशान था और इसी परेशानी के चलते उसने खुद को गोली मार ली। वहीं गगन के पिता गुरमेल सिंह को जेल से बेटे के अंतिम संस्कार करने के लिए कुछ घंटों की बेल मिली है।
  • Punjab News: चोरी के मोटरसाइकिल खरीदकर Parts बेचने वाला कबाड़िया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के मोटरसाइकिल खरीदकर Parts बेचने वाला कबाड़िया काबू, देखें वीडियो

    मोगाः जिले पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करती ही रहती है। इस तरह पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पहले चोरी के बाइक खरीदता था और फिर उनके पार्ट्स अलग-अलग करके बेचता था जिसको पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी रिमांड लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रतिदिन शिकायतें मिल रही थी कि मोगा में लगातार बाइक-एक्टिवा चोरी हो रही हैं। पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी कि कोटकपूरा बाईपास पर जयंत कुमार काबाड़िया है और वह बाइक चोरी करवाता है और चोरी के बाइक बाद में खुद खरीद लेता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके गोदाम पर छापेमारी की तो वहां से काफी मोटरसाइकिलों के इंजन और उनके अन्य पार्ट्स बरामद किए गए।

    जांच में पता चला कि आरोपी चोरी के बाइक खरीदकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचता है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कबाड़िए का गोदाम सील कर दिया और जो पिछले कल हरमेल सिंह नामक व्यक्ति का बाइक चोरी हुआ था वो भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह आरोपी की कोर्ट से रिमांड हासिल करेंगे ताकि उसकी निशानदेही पर अन्य चोरों को भी पकड़ा जा सके।

  • Punjab News : अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने अलग अलग मामलों में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान तरसेम सेम्मा और सुरिंदिर सिहं के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी से 148 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वही दूसरे मामले में एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपीडी लवप्रीत सिंह ने बताया कि धर्मकोट पुलिस ने नूर पुर हकीमा किनार से धर्मकोट पर नाकाबंदी की हुई थी।

    इसी दरौान मोटरसाइकिल सवार को रोकना चाहा तो, मोटरसाइकिल सवार ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद उसका मोटरसाइकिल फिसल गया, इसी दौरान उसे काबू कर लिया गया। जब आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी से 148 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। डीएसपीडी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।

    जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह हेरोइन कहा से लेकर आता है और किसे बेचता है। इसी तरह पुलिस ने 2 भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी टीचर कॉलोनी और बेअंत कुमार पुत्र मदन लाल के तौर पर हुई है। डीएसपीडी लवप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेशकर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News : 2 देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 2 देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस द्वारा अपराध करने वाले आरोपियों की धर पकड़ जोरों से शुरू की गई है। ताकि जिले को नशा ओर अपराध मुक्त किया जा सके। वही मोगा के एस एस पी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर थाना मेहना की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो की पहचान भिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह निवासी कपूरे, जिला मोगा के तौर पर हुई है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कपूरे के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। डीएसपी लवदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो गांव कपूरे, जिला मोगा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके मे चली गोली, नौजवान की मौत

    Punjab News: इस इलाके मे चली गोली, नौजवान की मौत

    मोगा (ENS): जिले के गांव राऊ के कला मे गोली चलने की खबर है। इस घटना मे गगनदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ने खुद को अपनी रिवॉल्वर से गोली मारी है।

    गगनदीप को घायल अवस्था में मोगा के एक प्राइवेट हस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने शव को कस्टडी मे लेकर मोगा की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    इस मामले मे जांच अधिकारी ने बताया कि अभी परिवार की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है और न ही मृतक की मौत का कारण सामने आया है।

  • Punjab News: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में पिछले कई दिनों से कभी धुंध तो कभी हल्की धूप के बाद अब जिले में बीती रात पड़ी हल्की बारिश के कारण जहां सूखी सर्दी से राहत मिलेगी, वहीं मौसम भी साफ होने की संभावना है। वहीं बारिश के चलते हवा में ठिठुरन बढ़ गई है। किसानों के लिए यह बारिश अमृत के समान है क्योंकि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है।

    मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग ने पंजाब के 12 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला शामिल हैं।

    वहीं मोगा जिले में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी जमा हुआ पड़ा है। दूसरी और लोगों ने बातचीत दौरान बताया कि इस बारिश से लोगों को काफी फायदा होगा। बारिश से जहां फसलों को फायदा मिलेगा वहीं इस बारिश से कई तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं।