Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: पेट्रोल पंप और शैलर से नगदी व DVR लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल पंप और शैलर से नगदी व DVR लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    मोगा। जिले में लूटपाट व चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की सख्ती और कार्रवाई के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, जिले के बाघापुराना कस्बे में चोरी का एक और मामला सामने आया है। जहां, मुद्दकी रोड पर पेट्रोल पंप और शेलर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी व DVR लेकर चोर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की आड़ में चोरों ने पहले पेट्रोल पंप और फिर शेलर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों जगह से नकदी चुरा ली।

    सीसीटीवी DVR भी ले गए चोर

    चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR भी चुरा ली, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    थाना मुखी जसविंदर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले संबंधी छानबीन में जुट गई है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

    चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में डर

    लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस की बढ़ती सतर्कता के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

  • Punjab News : एक महिला सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : एक महिला सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 340 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। ये कार्रवाई एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला के नेतृत्व में की गई है।

    मामले बारे जानकारी देते हुए एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरी तरह से पुलिस सख्ती कर रही है और लगातार नाके बंदी नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं मोगा पुलिस ने जिले में अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अलग-अलग मात्रा में कुल 340 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है। वहीं सभी आरोपियों पर मामले दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर अगली जांच की जा रही है।

  • Punjab News : 5 मोबाइल सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 5 मोबाइल सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। जिले में चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पांच मोबाइल बरामद किये हैं। यह जानकारी मोगा के एसपी (डी) बाल कृष्ण सिंगला ने दी।

    महिला का पर्स छीनने के बाद से थी तलाश
    एसपी सिंगला ने बताया कि यह गैंग मोगा बस स्टैंड से एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। लगातार जांच और सूचनाओं के आधार पर आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

    अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा
    गिरफ्तार किए गए इन तीनों मोबाइल चोरों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे गहन पूछताछ करेगी ताकि इस गैंग के बाकी सदस्यों और अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके।

    जनता से सहयोग की अपील
    एसपी सिंगला ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल और पर्स जैसे कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

  • Punjab News: बेटे की शादी का कार्ड देकर घर जा रहे दंपति की Scorpio को बस ने मारी टक्कर, 1 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटे की शादी का कार्ड देकर घर जा रहे दंपति की Scorpio को बस ने मारी टक्कर, 1 की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसों में रोजाना किसी न किसी व्यक्ति की मौत की खबरे सामने आ रही हैं। कई बार लोगों की तेज रफ्तारी और कई बार लापरवाही दुर्घटना का कारण बनती है। ताजा मामला जीरा के कोटईसे खां रोड पर तलवंडी जल्ले खां गांव के पास से सामने आया है जहां, तेज रफ्तार बस और स्कॉर्पियो गाड़ी की भीषण टक्कर से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहर सिंह और अजमेर सिंह निवासी गांव झंडा बागा ने बताया कि उनका दामाद सुखविंदर सिंह काला (46) पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव फतेवाला (मल्लांवाला) अपनी पत्नी जसविंदर कौर (45) के साथ अपने ससुर के गांव झंडा बागा में अपने बेटे की शादी का कार्ड देकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी PB02DK 8644 मेें अपने गांव फत्तेवाला जा रहे थे कि कोटईसे खां रोड पर गांव तलवंडी जल्ले खां के पास एक तेज रफ्तार बस आ रही थी।

    बस का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान उसने उनके दामाद की स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गया। इस टक्कर से सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    परिजनों ने पुलिस को मामला दर्ज करवाया। थाना सदर जीरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और कथित आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सिविल अस्पताल जीरा में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

  • Punjab News: कपड़े की दुकान में लगी आग, कार को भी चपेट में लिया, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़े की दुकान में लगी आग, कार को भी चपेट में लिया, देखें वीडियो

    बठिंडाः कस्बा भगता भाईका की पन्नू की मार्किट में एक कपड़ों की दुकान में भयानक आग लग गई। आग से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं दुकान के सामने खड़ी एक गाड़ी भी चपेट में आ गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक कार और दुकान जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

  • Punjab News: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, देखें वीडियो

    मोगाः मेन बाजार में दुकानों के आगे से कूड़ा बिनने वाले एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का चेहरा बुरी तरह से पिस गया। वहीं जिसके चलते युवक की पहचान नहीं हो पाई। युवक की उम्र 30 से 32 साल के पास की लगती है।

    युवक बाजार में दुकानों के आगे से कूड़ा बिनने का काम करता था और सुबह-सुबह कूड़ा उठाने के लिए आया था। मौके पर पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पहचान ओर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हस्पताल में रखा दिया है। वहीं जांच अधिकारी साहिब सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 5 से 6 बजे के करीब हुई है। बाजार खुलने के बाद दुकानों पर लगे सीसीटीवी चेक किए जाएंगे, जिससे हादसे के बारे में पता चल पाएगा।

  • Punjab News: घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई जीरो, उड़ानें प्रभावित, देखें वीडियो

    Punjab News: घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई जीरो, उड़ानें प्रभावित, देखें वीडियो

    मोगाः पहाड़ी इलाको में बर्फ गिरने के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। मोगा में आज तीसरे दिन सुबह धुंध का कहर देखने को मिला। घने कोहरे के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया। विजिबिलिटी  जीरो है। जिससे वाहनों की गति को भी ब्रेक लग गई है।

    कोहरे सड़क पर जा रहा एक टेंपो फुटपाथ पर चढ़ गया। जिससे टेंपो को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं घने कोहरे और खराब मौसम के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी से प्रस्थान करने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

    सुबह-सुबह दोहा से आने वाली कतर एयरलाइन की फ्लाइट और मिलान से आने वाली नॉर्स एयरलाइन की फ्लाइट (दोनों फ्लाइट) करीब 7 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। दिल्ली से यहां आने वाली दो घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं कई अन्य घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जिससे सफर करने वाले यात्रियों को कड़ाके की ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: दरगाह पर माथा टेकने जा रहे बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दरगाह पर माथा टेकने जा रहे बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः बुघीपुरा मोड के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे समाज सेवा सोसाइटी ओर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार दोनों युवक जगरांवां की तरफ से लोहारा बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे। वहीं आज ओवरटेक करने के कारण ओर धुंध में कुछ दिखाई न देने कारण यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सर्दी का कहर जारी, व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सर्दी का कहर जारी, व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    मोगाः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीतल लहर चल रही है। जिसके चलते पंजाब में कोहरा और ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों का जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया। इस कपकंपाती सर्दी के कारण मौत की घटनाओं के मामले आने शुरू हो गए है। वहीं ताजा मामला बडोना रोड़ से सामने आया है, जहां सर्दी के कारण 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरसेम सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा हैकि तरसेम काफी लंबे समय से बडोना रोड़ पर अकेला ही रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और समाज सेवा सोसायटी मौके पर पहुंची और तरसेम के शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जिसके बाद सोसायटी के सदस्यों ने तरसेम के परिवार की तलाश शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि हमें सोसायटी के सदस्य का फोन आया था कि हमने शव को कब्जे में लिया है। तरसेम की जेब से फोटो और वोटिंग कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच में लगता है कि तरसेम की मौत सर्दी के कारण हुई है, बाकी पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

    तरसेम की फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। दूसरी ओर समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर ने बताया कि उनको पुलिस की कॉल आई थी कि हमने शव को सरकारी अस्पताल में मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी सहित 3 आरोपियों से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी सहित 3 आरोपियों से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में से एक कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल है। दरअसल, थाना बधनी की पुलिस को नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर करवाई करते हुए एक कार रोककर 2 युवकों की तालाशी ली गई।

    तालाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान लाभ सिंह और चरणजीत सिंह निवासी लुधियाना, रायकोट के रूप में हुई है। पुलिस कार को कब्जे मे लेकर आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद तीसरे आरोपी मनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वही थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह बधनी के मनप्रीत सिंह से हीरोइन लेकर आए थे।

    जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे से लाभ सिंह कबड्डी खिलाड़ी है और वह 65 किलो वर्ग में कबड्डी खेलता था। आरोपियों के खिलाफ धारा 21.29.61.85 के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट से आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।