मोगाः जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, हाल ही में सीएम भगवंत मान ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए उच्च अधिकारियों से मीटिंग की थी और लगातार लोगों की शिकायतों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को उनसे बात करने के लिए समय फिक्स किया था। लेकिन उसके बावजूद चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
वहीं चोरी की वारदात का ताजा मामला जिले के 2 नंबर न्यू टाउन बाजार से सामने आया है जहां एक अपाहिज व्यक्ति एक्टिवा चुरा कर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें व्यक्ति लाठी के सहारे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद वह एक्टिवा पर बैठ जाता है। कुछ समय बैठने के बाद वह मौका पाकर एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है।
Category: Punjab>Moga
-

Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV
-

पंजाबः किसानों की फसल में पहुंचा पानी, हुआ नुक्सान, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब सरकार किसानों के खेतो तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हे और पंजाब में 15 जून से नहरी पानी देना भी शुरू हो गया ताकि धान की बिजाई में कोई दिक्कत ना आए, इससे नहरी नाले में पानी तो पहुंच गया पर नाले की सफाई न होने के कारण एक दम पानी आने पर मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया में नहरी नाला टूट गया।
जिसके कारण किसानों की कई एकड़ फसल में पानी भर गया जिसमे किसानो के धान की पनीरी भी डूब गई। सड़क पर भी 2 से 3 फीट पानी भर गया जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में मौके पर मौजूद किसानो ने बताया की हर साल इस तरह परेशानी आती है। नाले की सफाई किये बिना पानी छोड़ देते हे जिसके कारण यह टूट जाता है किसानो की फसल खराब हो जाती है। कल से नहरी विभाग को फोन लगाया गया पर अभी तक कोई नही पहुंचा उनका कहना है कि अपने आप बंद करलो हमारे पास मुलाजिम नही है। सरकार को चाहिए पानी छोड़ने से पहले नाले की सफाई करें ताकि इस तरह लोगो को इतनी परेशानी न हो।
-
Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
मोगाः दोसांझ रोड पर आज सुबह दिहाड़ी पर मजदूरी करने आए मजदूर जग्गा सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोसांझ रोड पर एक घर बन रहा था और घर वाले कुछ मजदूरों को काम के लिए लेकर आए थे। जहां जगा सिंह काम करते बाथरूम चला गया, लेकिन जब कुछ देर हो जाने के बाद वह बाहर नहीं आया तो उसके साथी मजदूर उसे देखने के लिए उसके पास गए तो एक खाली प्लाट में मजदूर जग्गा सिंह का शव बरामद हुआ। अब यह मालूम नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में समाज सेवा सोसाईटी की मदद से पहुंचाया गया। वही डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह यहां दिहाड़ी करने आया था और वह बाथरूम करने गया था। जहां उसकी अचानक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि लगता है या तो गर्मी के कारण या फिर उसकी हार्ट फेल होने के कारण मौत हो गई है। बाकी परिवार के बयानों के मुताबिक 174 की कारवाई की जा रही है।
-
Punjab: Activa चोरी करते व्यक्ति को पंप पर तेल भरवाते लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो
मोगाः सोशल मीडिया में मोबाइल चोरी की वारदात के दौरान युवकों की बाइक पर पेट्रोल खत्म होने की वीडियो अक्सर सभी ने देखी होगी, जिसके बाद युवक पकड़े जाने पर कहते हैकि वह उनको अलर्ट कर रहे है कि ऐसे लुटेरे वारदात को अंजाम दे देते है, जबकि असल में उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाता है, लेकिन ऐसी घटना असल में सही साबित होती मोगा में दिखी। जहां आज सुबह चोर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर फरार हो गए।
जिसके बाद लोग ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान रास्ते में एक्टिवा में पेट्रोल कम होने के चलते वह पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, जहां उसने जैसे ही पेट्रोल डलवाया, इस दौरान चोर का पीछा करते लोगों ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद चोर को दुकान पर लाकर खंबे के साथ बांध दिया। लोगों ने चोर की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।Punjab: People who were filling oil at the pump caught the person stealing Activa, watch video#Punjab #People #who #were #filling #oil #at #the #pump #caught #person #stealing #Activa #watch #video #Encounterindia #HinaKhan pic.twitter.com/mdroilxbia
— Encounter News (@Encounter_India) June 28, 2024 -
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौ’त
मोगा : गांव बिलासपुर के रहने वाले 2 व्यक्तिओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी कवलजीत सिंह ने बताया कि बिलासपुर के रहने वाले सतनाम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई बलजीत सिंह 35 साल ओर उनका पड़ोसी हरपाल सिंह 30 साल गांव बोड़े से आपने मोटर साइकिल से वापिस बिलासपुर घर की ओर आ रहे थे कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सतनाम सिंह ने बताया कि हादसे में मेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मेरे पड़ोसी हरपाल सिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। थाना निहाल सिंह वाला में सतनाम सिंह के ब्यानों पर अज्ञात वाहन चालक के ऊपर मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।
-
पंजाब : लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 गिरफ्तार, देखे वीडियो
पिस्टल, मोबाइल फोन और तेज धार हथियार बरामद
मोगा : थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने एक लुटेरा गोरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल 7 मोबाइल फोन एक मोटर साइकल और तेजधार हथियार भी बरामद किए है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे
डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और इस बार यह गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जिसकी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
पंजाब: ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौ+त
मोगाः गांव ठठी भाई के पास पेड़ से कार की टक्कर होने के कारण पंजाब पुलिस में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव ठठी भाई निवासी 30 वर्षीय बूटा सिंह के तौर पर हुई है मृतक दो बेटियों का पिता था। वह रोजाना की तरह सुबह अपनी वरना कार पर सवार हो निहाल सिंह वाला में ड्यूटी पर जा रहा था। वहीं सड़क पर अचानक आए एक बेसहारा पशु को बचाते हुए हादसा हो गया।
-
पंजाबः गीता कॉलोनी में पर्स छीनने दौरान सड़क पर गिरे दपंति, पति ने काबू कर की धुनाई, देखें वीडियो
मोगाः चोरी और स्नेचिंग की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। दिन दहाड़े बेखौफ लुटेरे राहगीरों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला गीता कालोनी से सामने आया है। जहां एक्टिवा पर जा रहे दपंति को बाइक सवार स्नेचर ने निशाना बनाया। स्नेचर ने एक्टिवा पर जा रही महिला का पर्स छीनने की कोशिश की गई। लेकिन महिला ने पर्स नहीं छोड़ा। इस घटना दौरान दपंति सड़क पर गिर गए। वहीं दपंति ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक सवार लुटेरे को काबू कर लिया। काबू किए गए लुटेरे की पति ने जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लुटेरा बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई।
वीडियो देखने के लिए link पर click करे
-
पंजाबः अदानी सेलो प्लांट के बाहर किसानो का प्रदर्शन, देखें वीडियो
मोगाः गांव डगरू के पास बने अदानी सेलो प्लांट के बाहर संयुक्त किसान मोर्चे के बेनर तले भारती किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में हजारों की गिनती में महिलाओं सहित किसान इकट्ठे हुए। वहीं जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा के सरकार मंडियों को बंद करवाना चाहती है और जो गेहूं की खरीद है प्राइवेट हाथों में सौंपना चाहती है। किसानों का कहना है कि ऐसे में मंडी में काम करने वाले मजदूर, ट्रक ड्राइवर, पल्लेदार के इलावा लाखों लोग बे-रोजगार हो जाएंगे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
वहीं पंजाब सरकार 26 नए सेलो प्लांट खोलने जा रही है जो सभी कॉपरेटिव घरानों के हाथों में होंगे। जिसका आज उनके द्वारा विरोध किया जा है। किसानों ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि सभी सेलो प्लांट को वह खुद संभाले। जिससे किसानो के साथ-साथ दूसरे लोग भी अपना जीवन सही तरीके से चला सके। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे पूरी ना की तो उनकी ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा। वहीं किसानो ने अपील की है कि कोई भी सेलो प्लांटों में गेहूं लेकर ना जाए।
-
पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने 5 को रौंदा, 3 की मौ+त, देखें वीडियो
मोगाः समालसर कस्बे में बस स्टैंड के पास पिकअप गाड़ी ने सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मोगा से कोटकपूरा की तरफ जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी का चालक बस को ओवरटेक कर रहा था और उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान एक महिला का सिर भी धड़ से अलग हो गया है। सभी मृतक समालसर निवासी हैं।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय मोगा कोटकपूरा रोड पर स्थित कस्बा समालसर (मोगा) के मुख्य बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार से आई थी औैर उसने ई रिक्शा को टक्कर मारने के साथ कई लोगों को चपेट में ले लिया, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।
ई रिक्शा को चेतन सिंह चानना (55) निवासी समालसर चला रहा था जबकि घर का राशन लेकर जा रहे रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह, उनकी पत्नी जसपाल कौर और सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ई-रिक्शा में अपने घर की तरफ जा रहे थे, हादसे के बाद चालक वेतन सिंह समेत सभी को गंभीर चोटें आईं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जसपाल कौर का सिर धड़ से अलग हो गया था। नाहर सिंह, सुरजीत सिंह, चेतन सिंह औैर जसपाल कौर को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल फरीदकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत सिंह, चेतन सिंह और महिला जसपाल कौर को मृत घोषित कर दिया। घायल पूर्व पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे समालसर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह बराड़ और बाघा पुराना डीएसपी दलबीर सिंह ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।