Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः इस इलाके में जग्गू नामक शख्स का हुआ क+त्ल

    मोगाः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लेकिन उसके बावजूद क्राइम की वारदातों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब मोगा में नौजवान के कत्ल का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जग्गू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स बर्तन बेचने वाली दुकान पर काम करता था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक जग्गू का कभी भी किसी के साथ झगड़ा या ऊंची आवाज में बात नहीं करता था। लोगों को समझ नहीं आया कि किसने उसका कत्ल कर दिया है।

    लोगों का कहना है कि हमें सुबह ही सफाई करने वाले शख्स से पता चला कि सड़क पर एक नौजवान का शव पड़ा हुआ है। जब लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो इस शख्स का चेहरा खून में बुरी तरह बिगाड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन इस मामले में अभी पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

  • पंजाबः धार्मिक स्थान से माथा टेक लौट रहे दपंति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो 

    एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह 

    मोगाः जिले के गांव इंदरगढ़ में धार्मिक स्थान से माथा टेककर बाईक से घर लौट रहे दपंति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनकी 4 माह की बेटी को भी गिरा दिया गया, जिसके मामूली चोटे लगी है। दंपति को सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर और राम सिंह जो कि दोनो गांव इंदरगढ़ के रहने वाले है और दोनो ने एक साल पहले प्रेम विवाह करवाया था।

    उनके 4 महीने की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम विवाह से अमनदीप कौर के घर वाले खुश नहीं थे। इससे पहले भी दोनों को कई बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि आज अमनदीप कौर के परिवार वाले अमनदीप कौर का चाचा भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मौका देखकर जब वह दोनों पति पत्नी अपनी 4 महीने की बेटी के साथ मोटरसाइकल पर एक धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाब: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय लगी आग, रिजल्ट लेने आए बच्चों में मचा हड़कंप

    मोगाः गांव चुगावा के सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जब यह हादसा हुआ तो स्कूल में करीब 60 बच्चे अपने माता पिता के साथ रिजल्ट लेने आए हुए थे। इस दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गैस के पाइप अचानक भट्टी की तरफ से खुल गया जिससे आग लग गई। स्कूल के बच्चों ने भी आग को बुझाने में मदद की। 

  • पंजाब : कोल्ड स्टोर में गैस लीक होने से हुआ ब्लास्ट, देखें वीडियो

    मोगा : गांव कोकरी हेरा में बने कृष्णा कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस लीक हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कोल्ड स्टोर का भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहुंच कर लीक हुई गैस पर काबू पाया। वही कोल्ड स्टोर की दीवार गिरने से कोल्ड स्टोर में खड़ी ब्रेजा गाड़ी का भारी नुकसान हुआ है।

    बता दें कि कई दिनों तक आनंदपुर जाने वाली संगत इसी कोल्ड स्टोर में गुरु लंगर तैयार करती थी। इस कोल्ड स्टोर किसानों ने बड़ी संख्या में आलू की बोरियां जमा कर रखी हुई थी। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और फायरब्रिगेड और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

  • पंजाबः इस रोड पर श्रद्धालुओं से भरी पलटी पिकअप वैन, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    मोगा: मोगा-फिरोजपुर रोड़ पर बुधवार को सुबह सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे डागरू गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन श्री आनंदपुर साहिब से होले मोहल्ले में हिस्सा लेने के बाद फाजिल्का जिला के एक गांव को वापस लौट रही थी। इस दौरान मोगा-फिरोजपुर रोड़ पर पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई।

    बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 से 12 लोग जख्मी हो गए। पिकअप वैन में 25 श्रद्धालु सवार बताए जा रहे है। वहीं घटना में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस 108 और समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक ही हालत नाजुक देखते हुऐ उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। फिलहाल बाकी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मोगा सरकारी अस्पताल का इमरजेंसी स्टाफ अलर्ट हो गया। घटना की जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसाइटी और नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने बतया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हु्आ लगता है।डॉक्टर के मुताबिक एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे अन्य अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। जबकि अन्य सभी घायल लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया जाएगा। 

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल जी टी रोड पर जा रहा था की पीछे से आ रही कार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

    जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वही कार सवार मोटरसाइकिल को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घायल को निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही इस हादसे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • पंजाब : खुद को किडनैप कर दामाद से मांगी फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघापुराना पुलिस ने ऐसी एक विधवा महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान राजबीर कौर गांव कमियान्ना के तौर पर हुई है। राजबीर कौर ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची और वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेज दी। इस महिला ने अपने ही दामाद से 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग कर डाली। मामला बाधापुराना थाना क्षेत्र के गांव कमियान्ना का है।

    यहां की एक महिला ने फर्जी वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेजी और उससे 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। विधवा की लड़की द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहराई से जांच की। जांच में पाया गया कि विधवा ने दामाद से पैसे ऐंठने के लिए साजिश रची है। पुलिस ने विधवा और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है और बाकी दोषियों की तलाश जारी है।

     डीएसपी सरदार दलबीर सिंह ने बताया कि राजबीर कौर अपनी बेटी के पास ही रह रही थी। वह एक धार्मिक स्थान पर गई थी। वहीं से वह अपने साथी के साथ कार पर बैठ गई थी। महिला ने खुद ही यह सारी साजिश रची। महिला के एक और साथी की तलाश की जा रही है। जिसने व्हाटसएप काल करके 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। समाज सेवा सोसायटी की और से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान यशपाल (40) के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे साहिल ने कहा के मेरा चाचा दवाई लेने के लिए जा रहा था।

    लाइन क्रोस करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    वहां जब पहुंचे वहा पता चला के व्यक्ति का नाम यशपाल है। वह दवाई लेने के लिए जा रहा है। लाइन क्रोस कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में शव को रखवा दिया है। पुलिस की ओर से कार्रवाही की जा रही है।

  • पंजाब : इस इलाके में गाड़ी हुई चोरी, देखें CCTV

    मोगा : अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 चोरी होने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

    वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि हमें गुरजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने सूचना दी कि उसकी कार अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 खड़ी की थी, जो कि चोरी हो गई।

    जिस की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के आधार पर गांव लंढे के के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और हरमन सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः बाइक का टायर पंचर होने से हुआ हादसा, एक की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो 

    मोगाः कोट कपूरा रोड पर आज उस समय हादसा हो गया सुसराल के घर जा रहे दपंति की बाइक पंचर हो गई और बाइक का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पीपल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीपल सिंह अपने ससुराल घर सिंघावाला की ओर जा रहा था। इस दौरान कोट कपूरा बाईपास के नजदीक यह हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पीपल सिंह गांव मेलक आकालिया कस्बा धर्मकोट का रहने वाला है। वह ससुराल में उसकी साली की शादी के प्रोग्राम पर आया हुआ था और आज पीपल सिंह अपनी पत्नी की दवाई लेकर वापिस ससुराल सिंघावाला का रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।