Category: Punjab>Moga
-

Punjab News: वाहन की चपेट में आने से Hotel Manager की मौत, देखें वीडियो
मोगाः दीवाली की रात को युवक को सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में व्यक्ति आ गया। जिसे जख्मी हालत में समाज सेवा सोसाइटी द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया। घायल व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्काई रिंग होटल में मैनेजर का काम करता था। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी ओर दो बच्चों को छोड़ गया। मृतक के साथी नवीन सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी खत्म करके खाना खाने के लिए जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। व्यक्ति ने बताया कि मृतक उसके गांव का ही है और उतराखंड का रहने वाला है।
मृतक शादी शुदा है और उसके 2 बच्चे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक परिवार के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: SHO अर्शप्रीत के घर Police की Raid, तालाश जारी
मोगाः पंजाब पुलिस की कोरोना वॉरियर रहीं लेडी इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल सहित 3 कर्मियों को कुछ दिन पहले रिश्वत के मामले में सस्पेंड किया गया था। जिसके बाद आज इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल के घर पुलिस ने रेड की। बताया जा रहा है कि घर में थाना प्रभारी नहीं मिली। पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मियों की तालाश में छापेमारी कर रही है। कहा जा रहा है कि तालाशी के दौरान पुलिस को अभी कुछ बरामद नहीं हुआ है। दरअसल, थाना कोट इसे खां में SHO तैनात ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों को छोड़ने का आरोप लगा था। वहीं थाना प्रभारी ने डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसके बाद SHO अर्शप्रीत ने फेसबुक पर खुलासा किया है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले अर्शप्रीत ने DSP रमनदीप के खिलाफ SSP मोगा और डीजीपी गौरव यादव पंजाब को यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। अर्शप्रीत ने Post के जरिए कहा है कि वह इस मामले को हाईकोर्ट, पंजाब महिला आयोग और भारतीय महिला आयोग तक ले जाएंगी। SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट सांझा की जिसमें उन्होंने मोगा SP-D डॉ. बाल कृष्ण सिंगला और धर्मकोट डीएसपी रमनदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
बता दें कि अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने SP-D बालकृष्ण सिंगला पर यह भी आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 में जब वह महिना थाने के SHO थी तो बहुचर्चित हाई-प्रोफाइल कांग्रेस नेता बल्ली मर्डर मामले में 4 आरोपियों को आरोपमुक्त करने की बात SP-D बालकृष्ण ने कही थी। पोस्ट में लिखा है कि इसके बाद वह महिना पुलिस स्टेशन गए और इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल से डीडीआर एंट्री ली, जिसके बाद SP-D बालकृष्ण सिंगला ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहा कि रविवार को डीएसपी रमनदीप सिंह ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया और छूने की कोशिश की और कहा कि मैडम आप भी एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और मैं भी एक हॉकी ओलंपियन हूं बहुत सी बातें समान हैं, डीएसपी के तौर पर जब मैंने ज्वाइन किया तो आपके लुक और काम करने के तरीके ने मुझे आपकी ओर आकर्षित किया। आप बहुत बुद्धिमान हैं और मैं आपकी कंपनी की बहुत सराहना करूंगा।
यह पोस्ट अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और माननीय सुप्रीम कोर्ट, माननीय हाई कोर्ट, मुख्यमंत्री पंजाब, केंद्र सरकार, वुमन कमिशन ऑफ इंडिया, डीजीपी पंजाब, पंजाब राज्य महिला आयोग और एसएसपी मोगा मे न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह संधू मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मैडम ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी आज से पहले कोई शिकायत नहीं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने डीएसपी के चरित्र को पाक साफ बताते हुए कहा कि डीएसपी सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी हैं व खेल जगत में उनका बहुत नाम है।
-

Punjab News : किसानों ने डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो
मोगा : मंडियों में धान की फसल की खरीद न होने ओर लिफ्टिंग की प्राब्लम को लेकर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वही किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई के लिए समय बहुत थोड़ा रह गया है ओर मंडियों में खरीद नहीं हो रही। जिसके चलते एस के एम के दिशा निर्देशों पर आज पंजाब भर में डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान मांग कर रहे है कि मंडी में खरीद ओर लिफ्टिंग को सुचारू रूप से की जाए। वही जब दूसरी ओर मोगा मंडी में दौरा किया गया तो मंडी में खरीद ओर लिफ्टिंग पूरे जोरों से चल रही है।
वही मोगा मंडी एसोसिएशन के प्रधान समीर जैन ने कहा कि मोगा मंडी में धान की खरीद की कोई समस्या नहीं ओर लिफ्टिंग भी पूरे जोरों से पिछले तीन दिनों में मंडियों से आधा माल लिफ्टिंग हो चुका है। पचास प्रतिशत से ऊपर धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। समीर जैन ने कहा कई बार लिफ्टिंग का काम धीमा हो जाता है। वही उन्होंने कहा कि खरीद में तब रुकावट आती है जब धान में नमी ज्यादा हो, तो फिर मुश्किल हो जाता है। धान की नमी 17 प्रतिशत तक खरीद की जा रही है।
-

Punjab News : शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
मोगा : जिले में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 39 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मोगा ट्रैफिक पुलिस ओर सांझ केंद्र के मुलाजिमों द्वारा शोक धुन के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि पिछले सालों में ड्यूटी के दौरान मोगा जिले के शहीद हुए जवानों को याद किया गया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदकोट से बैंड मंगवाकर शहीदों को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने कहा कि शहीदों को परिवार के लिए मोगा पुलिस 24 घंटे हाजिर है। शहीदों के परिवारों को कई भी मुश्किल आती है, वह एसएचओ से मिल सकते है या किसी उच्चाधिकारी से मिलना चाहते है, वह मिल सकते है। उन्होंने कहा कि मोगा पुलिस शहीदों के परिवारों के साथ है।
-

Punjab News : तेजधार हथियार दिखाकर महिला की बालियां उतरवाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगा। शहर के कस्बा निहाल सिंह वाला में घर में अकेली महिला के कानो से बालियां उतारने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ने चोरी की गई वालियां बरामद कर लिया है।
वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी कोई और नहीं महिला का भतीजा ही था और नशे करने का आदि था। आरोपी पर पहले भी एक मामला दर्ज है। वहीं इस घटना के बारे में निहाल सिंह वाला के डीएस पी दलवीर सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना बारे खुलासा किया है। -

Punjab News: SSP अजय और डा. अमनदीप कौर ने 8 PCR VAN, 18 बाइक और 5 एक्टिवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देखें वीडियो
मोगा। जिला पुलिस ने क्राइम मुक्त करने के लिए अब शहर भर में पीसीआर की टीमों को और बढ़ा दिया है। वहीं जिले भर में एसएसपी अजय गांधी और एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर जिले में रवाना किया गया। आज 8 पीआर वैन, 18 मोटर साइकिल और महिला पुलिस कर्मियों के लिए 5 एक्टिवा लगाई गई है।
इसका मुख्य उद्वेश्य जिले में हो रहे क्राइम की वारदातों को कंट्रोल करना और खास कर त्योहारों के दिनों में बाजारों में भारी भीड़ होने के कारण स्नेचिंग करने वाले बढ़ जाते है उनको कंट्रोल करना है। इस दौरान एमएलए डाक्टर अमन दीप कौर अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार पंजाब में जनता को हर अच्छी सेवा देने के लिए वचनवद्ध है।
-

Punjab News : हाईवे पर चावल से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो
मोगा : हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद चावल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंबाइन मशीन बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद चावल की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। यह हादसा गांव बिलासपुर के पास हुआ।
वही गांव वासियों ने ट्रक पलटने की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से ड्राइवर को ट्रक के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल ड्राइवर सुरक्षित है और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचे गांव वासियों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम खुलवाया।
वही ट्रक चालक सतपाल ने बताया कि मैं धनोल्ले से चावल लेकर अमृतसर जा रहा था गांव बिलासपुर के पास पहुंचते ही मेरे सामने एकदम से कंबाइन मशीन आ गई जिसको बचाते हुए मेरा ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया और पलट गया मेरा काफी नुकसान हो गया है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
-

Punjab news: गाड़ियों की फर्जी NOC मामले में Toyota सहित 3 पर FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
मुक्तसर साहिबः दिल्ली के कार खरीदकर पंजाब मेें बेचने को लेकर बड़ा स्कैम निकलकर सामने आया है। दरअसल, दिल्ली से गाड़ी की फर्जी एनओसी का मामला सामने आया है। जो कि दिल्ली से गाड़ियां फर्जी एनओसी के जरिए पंजाब में बेची जा रही है। इस स्कैम में दिल्ली, पंजाब और यूपी के लोगों शामिल है। इस मामले को लेकर मुक्तसर साहिब में और यूपी में मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, बलजीत नामक व्यक्ति ने दिल्ली के डीलर से 15.64 लाख में कार खरीदी लेकिन वह कार को चला नहीं सकता।
वहीं कार चालक की गाड़ी डिस्टब्यूटड हो गई। इस मामलेे में टोयटा कंपनी सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज हो गया। इस मामले में सुभाष चंद्र और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया और दोनों की जमानत कोर्ट से रद्द की गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि इस मामले दोनों की जमानत रद्द होने पर उन्होंने कोर्ट की प्रंशसा की है। वहीं लोगों से ऐसी गाड़ियां खरीदने को लेकर सुचेत रहने की अपील की है। मामले की जानकारी देते हुए डीए लीगल संजीव कोचड़ ने बताया कि बलजीत सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी मुक्तसर साहिब के व्यक्ति है। जो कि टूर एंड ट्रैवल का काम करते है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक इनोवा कार 15.64 लाख रुपए में खरीदी थी।
वह कार को सुभाष और उसका बेटा संजू दिल्ली फौजी फेयर डील के नाम पर काम कारों का कारोबार करते है। उनसे यह कार 9 लाख 64 हजार 500 रुपए में कार खरीदी थी। अधिकारी ने बताया कि इस कार की खरीद की यह रकम आरटीजीएस के जरिए दी गई, जबकि बाकी के पैसे बाद में दिए गए। इस दौरान दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हुआ कि वह ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से कार की एनओसी भी जारी करवाकर देंगे। लेकिन जब एनओसी जारी होती तो पता चलता कि कार की एनओसी 25-4-2023 को जारी होती है। जिसमें सुभाष चंद्र के जरिए अप्लाई होती है। जिसके बाद बलजीत सिंह ने नाम पर ट्रांसफर होता है। इस दौरान पता चलता है कि कार पर लोन बाकी है। लोन के बाद एक पत्र जारी किया जाता है। जिस पर पुलिस जांच के बाद पता चलता है कि इस कार का मालिक असलम खान का नाम सामने आता है।
इस दौरान असलम खान से पूछताछ की जाती है तो वह बताता है कि उसने कभी गाड़ी परचेज नहीं की। उसके फर्जी दस्तावेज लगाकर और उसकी जगह फर्जी असलम खान को पेश करके गाड़ी बेची गई। जिसके बाद बरेली के रहने वाले असलम खान पुत्र नत्थू खान ने फर्जी असलम खान, टोयटा फाइनांस कंपनी और हरदीप सिंह रंधावा पुत्र बरेली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। दरअसल, असलम खान का कहना है कि उसने गाड़ी कभी परचेज नहीं की। जबकि सुभाष का कहना हैकि उसने हरदीप से गाड़ी खरीदी है।
लेकिन जांच के दौरान यह सामने आया है कि सुभाष चंद्र ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर पाए है कि जिसमें साबित हो कि उन्होंने गाड़ी हरदीप से खरीदी है और ना ही किसी दस्तावेज पर वह हरदीप के हस्ताक्षर पेश कर पाए है। उन्होंने बताया कि सुभाष और उनका बेटा यह भी नहीं दिखा पाए कि उन्होंने किसी भी बैंक के जरिए हरदीप को पैसे दिए हो। डीए लीगल संजीव कोचड़ ने कहा कि अंतरराज्यीय स्तर के इस बड़े घोटाले में अगर जांच एजेंसियां निष्पक्षता से जांच करें तो ई-वाहन सेवा दिल्ली के कुछ सरकारी कर्मचारियों की कथित मिली-भुगत भी सामने आ सकती है।
-

Punjab News : NRI के नकली दस्तावेज बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी, देखें वीडियो
मोगा। जिले में NRI की जमीन का फर्जी मालिक बनाकर बैनामा करने वाले गिरोह का मोगा पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र लखविंदर सिंह गांव औलक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी से 50 हजार रुपए की नगदी व 42 लाख रुपए के चैक बरामद किये है। पुलिस ने मामले बारे प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित किया। इस दौरान प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि चूहड़चक्क के 2 NRI से धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया।
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर व्यक्ति से 1 करोड़ 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसके पुलिस ने बताया कि NRI गुरविंदर सिंह और सतवीर सिंह जमीन के असली मालिक है। आरोपियों ने जाली आईडी बनाकर गुरविंदर सिंह और सतवीर सिंह बनकर रजनीश कुमार के साथ जमीन का सौदा धोखाधड़ी कर लिया था। जिसके बाद मामले बारे शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की गई है।
