Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: XUV Car, जाली नंबर प्लेट और हथियार सहित शातिर आरोपी नीटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: XUV Car, जाली नंबर प्लेट और हथियार सहित शातिर आरोपी नीटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे और क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस आर्गेनाइज क्राइम करने वाले एक आरोपी गुरप्रीत सिंह नीटा को गांव बुग्गी पूरा के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जबकि गुरप्रीत के साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

    मामले की जानकारी देते डीएसपी- डी लवप्रीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्गेनाइज क्राइम करने वाला आरोपी गुरप्रीत सिंह इस समय बुग्गी पूरा चौक के पास अपने साथियों की इंतजार में खड़ा है और कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कब्जे से एक 32 बोर देसी पिस्टल, 2 कारतूस ओर एक एक्सयूवी कार, कार से 2 अलग-अलग नंबर प्लेटे बरामद की है। जिनमें एक दिल्ली का नम्बर ओर एक मोगा का नम्बर था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीटा के अन्य 4 साथियों की तलाश की जा रही है। काबू किए नीटा को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 4 मामले दर्ज है।

  • Punjab News: 32 बोर रिवॉल्वर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 32 बोर रिवॉल्वर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस द्वारा अवैध असहला धारकों के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में आज पुलिस ने अवैध असहले सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए अवैध असहले को लेकर एसएसपी अजय गांधी ने सभी थानों के एसएचओ और सीआईए स्टाफ को दिशा निर्देश दिए थे कि जिन लोगों के पास नाजायज कोई भी असला है उन्हें काबू किया जाए।

    जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार अवैध असहला धारकों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही थी। सीआईए स्टाफ ने धर्मकोट के गुरसिमरन सिंह को एक 32 बोर नाजायज रिवॉल्वर ओर एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी का रिमांड हासिल कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। पूछताछ में आरोपी से अवैध असहले के बारे में पता किया जाए कि उसने अपने पास क्यों रखा है और वह किससे लेकर आया है। पुलिस गुरसिमरन का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में स्थित 6 से 7 खोखों को लगी आग, जलकर हुए राख, देखें वी़डियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में स्थित 6 से 7 खोखों को लगी आग, जलकर हुए राख, देखें वी़डियो

    आग पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की दर्जन गाड़ियां, घटना का जायजा लेने पहुंचे मेयर

    मोगाः जिले में जहां एक ओर लोग घरों में दीवाली के पर्व पर पूजा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी के साथ लगती खोखो की मार्किट आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की चपेट में कपड़े ओर प्लास्टिक के समान के खोखे आ गए। घटना देर रात 9 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में करीब 6 से 7 खोखे जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को मोगा, धर्मकोट, निहाल सिंह वाला और जीरा से पानी की गाड़ियां बुलानी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह छानी ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। इस घटना में में करीब 6 से7 दुकानें खोखे पूरी तरह से जल कर राख हो गए है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग सहित शहरवासियों और एनजीओ का काफी सहयोग रहा है। वही कपड़ा व्यापारी ने बताया कि वह 7 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया और 9 बजे उसको फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी कुछ पत नहीं पाया है। पीड़ित ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही यह दुकान 15 लाख रुपए में की ली थी और करीब 10 से 12 लाख का दुकान में कपड़ा पड़ा हुआ था, जोकि जल कर राख हो गया। पीड़ित ने कहा कि अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है। वही थाना मुखी इकबाल हुसैन ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मंडी में आग लग गई। उन्होंने कहाकि हम फोर्स के साथ पहुंचे और आग बुझाने लगे करीब 6 से 7 दुकानें जल कर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुकानें लकड़ी और लोहे की चादरों से बनी हुई थी। जिसमें कपड़े और प्लास्टिक का सामान था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया है।

    सब्जी मंडी में स्थित 6 से 7 खोखों को लगी आग, देखें वी़डियो

  • Punjab News: वाहन की चपेट में आने से Hotel Manager की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहन की चपेट में आने से Hotel Manager की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः दीवाली की रात को युवक को सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में व्यक्ति आ गया। जिसे जख्मी हालत में समाज सेवा सोसाइटी द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया। घायल व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार स्काई रिंग होटल में मैनेजर का काम करता था। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी ओर दो बच्चों को छोड़ गया। मृतक के साथी नवीन सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी खत्म करके खाना खाने के लिए जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। व्यक्ति ने बताया कि मृतक उसके गांव का ही है और उतराखंड का रहने वाला है।

    मृतक शादी शुदा है और उसके 2 बच्चे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक परिवार के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: SHO अर्शप्रीत के घर Police की Raid, तालाश जारी

    Punjab News: SHO अर्शप्रीत के घर Police की Raid, तालाश जारी

    मोगाः पंजाब पुलिस की कोरोना वॉरियर रहीं लेडी इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल सहित 3 कर्मियों को कुछ दिन पहले रिश्वत के मामले में सस्पेंड किया गया था। जिसके बाद आज इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल के घर पुलिस ने रेड की। बताया जा रहा है कि घर में थाना प्रभारी नहीं मिली। पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मियों की तालाश में छापेमारी कर रही है। कहा जा रहा है कि तालाशी के दौरान पुलिस को अभी कुछ बरामद नहीं हुआ है। दरअसल, थाना कोट इसे खां में SHO तैनात ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों को छोड़ने का आरोप लगा था। वहीं थाना प्रभारी ने डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    जिसके बाद SHO अर्शप्रीत ने फेसबुक पर खुलासा किया है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले अर्शप्रीत ने DSP रमनदीप के खिलाफ SSP मोगा और डीजीपी गौरव यादव पंजाब को यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। अर्शप्रीत ने Post के जरिए कहा है कि वह इस मामले को हाईकोर्ट, पंजाब महिला आयोग और भारतीय महिला आयोग तक ले जाएंगी। SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट सांझा की जिसमें उन्होंने मोगा SP-D डॉ. बाल कृष्ण सिंगला और धर्मकोट डीएसपी रमनदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

    बता दें कि अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने SP-D बालकृष्ण सिंगला पर यह भी आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 में जब वह महिना थाने के SHO थी तो बहुचर्चित हाई-प्रोफाइल कांग्रेस नेता बल्ली मर्डर मामले में 4 आरोपियों को आरोपमुक्त करने की बात SP-D बालकृष्ण ने कही थी। पोस्ट में लिखा है कि इसके बाद वह महिना पुलिस स्टेशन गए और इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल से डीडीआर एंट्री ली, जिसके बाद SP-D बालकृष्ण सिंगला ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

    SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहा कि रविवार को डीएसपी रमनदीप सिंह ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया और छूने की कोशिश की और कहा कि मैडम आप भी एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और मैं भी एक हॉकी ओलंपियन हूं बहुत सी बातें समान हैं, डीएसपी के तौर पर जब मैंने ज्वाइन किया तो आपके लुक और काम करने के तरीके ने मुझे आपकी ओर आकर्षित किया। आप बहुत बुद्धिमान हैं और मैं आपकी कंपनी की बहुत सराहना करूंगा।

    यह पोस्ट अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और माननीय सुप्रीम कोर्ट, माननीय हाई कोर्ट, मुख्यमंत्री पंजाब, केंद्र सरकार, वुमन कमिशन ऑफ इंडिया, डीजीपी पंजाब, पंजाब राज्य महिला आयोग और एसएसपी मोगा मे न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह संधू मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मैडम ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी आज से पहले कोई शिकायत नहीं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने डीएसपी के चरित्र को पाक साफ बताते हुए कहा कि डीएसपी सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी हैं व खेल जगत में उनका बहुत नाम है।

  • Punjab News : किसानों ने डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News : किसानों ने डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : मंडियों में धान की फसल की खरीद न होने ओर लिफ्टिंग की प्राब्लम को लेकर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वही किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई के लिए समय बहुत थोड़ा रह गया है ओर मंडियों में खरीद नहीं हो रही। जिसके चलते एस के एम के दिशा निर्देशों पर आज पंजाब भर में डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान मांग कर रहे है कि मंडी में खरीद ओर लिफ्टिंग को सुचारू रूप से की जाए। वही जब दूसरी ओर मोगा मंडी में दौरा किया गया तो मंडी में खरीद ओर लिफ्टिंग पूरे जोरों से चल रही है।

    वही मोगा मंडी एसोसिएशन के प्रधान समीर जैन ने कहा कि मोगा मंडी में धान की खरीद की कोई समस्या नहीं ओर लिफ्टिंग भी पूरे जोरों से पिछले तीन दिनों में मंडियों से आधा माल लिफ्टिंग हो चुका है। पचास प्रतिशत से ऊपर धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। समीर जैन ने कहा कई बार लिफ्टिंग का काम धीमा हो जाता है। वही उन्होंने कहा कि खरीद में तब रुकावट आती है जब धान में नमी ज्यादा हो, तो फिर मुश्किल हो जाता है। धान की नमी 17 प्रतिशत तक खरीद की जा रही है।

  • Punjab News : शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab News : शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

     मोगा : जिले में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 39 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मोगा ट्रैफिक पुलिस ओर सांझ केंद्र के मुलाजिमों द्वारा शोक धुन के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि पिछले सालों में ड्यूटी के दौरान मोगा जिले के शहीद हुए जवानों को याद किया गया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदकोट से बैंड मंगवाकर शहीदों को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

    उन्होंने कहा कि शहीदों को परिवार के लिए मोगा पुलिस 24 घंटे हाजिर है। शहीदों के परिवारों को कई भी मुश्किल आती है, वह एसएचओ से मिल सकते है या किसी उच्चाधिकारी से मिलना चाहते है, वह मिल सकते है। उन्होंने कहा कि मोगा पुलिस शहीदों के परिवारों के साथ है।

  • Punjab News : तेजधार हथियार दिखाकर महिला की बालियां उतरवाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : तेजधार हथियार दिखाकर महिला की बालियां उतरवाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। शहर के कस्बा निहाल सिंह वाला में घर में अकेली महिला के कानो से बालियां उतारने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ने चोरी की गई वालियां बरामद कर लिया है।


    वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी कोई और नहीं महिला का भतीजा ही था और नशे करने का आदि था। आरोपी पर पहले भी एक मामला दर्ज है। वहीं इस घटना के बारे में निहाल सिंह वाला के डीएस पी दलवीर सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना बारे खुलासा किया है।

  • Punjab News: SSP अजय और डा. अमनदीप कौर ने 8 PCR VAN, 18 बाइक और 5 एक्टिवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP अजय और डा. अमनदीप कौर ने 8 PCR VAN, 18 बाइक और 5 एक्टिवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देखें वीडियो

    मोगा। जिला पुलिस ने क्राइम मुक्त करने के लिए अब शहर भर में पीसीआर की टीमों को और बढ़ा दिया है। वहीं जिले भर में एसएसपी अजय गांधी और एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर जिले में रवाना किया गया। आज 8 पीआर वैन, 18 मोटर साइकिल और महिला पुलिस कर्मियों के लिए 5 एक्टिवा लगाई गई है।

    इसका मुख्य उद्वेश्य जिले में हो रहे क्राइम की वारदातों को कंट्रोल करना और खास कर त्योहारों के दिनों में बाजारों में भारी भीड़ होने के कारण स्नेचिंग करने वाले बढ़ जाते है उनको कंट्रोल करना है। इस दौरान एमएलए डाक्टर अमन दीप कौर अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार पंजाब में जनता को हर अच्छी सेवा देने के लिए वचनवद्ध है।

  • Punjab News : हाईवे पर चावल से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    Punjab News : हाईवे पर चावल से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    मोगा : हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद चावल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंबाइन मशीन बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद चावल की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। यह हादसा गांव बिलासपुर के पास हुआ।

    वही गांव वासियों ने ट्रक पलटने की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से ड्राइवर को ट्रक के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल ड्राइवर सुरक्षित है और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचे गांव वासियों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम खुलवाया।

    वही ट्रक चालक सतपाल ने बताया कि मैं धनोल्ले से चावल लेकर अमृतसर जा रहा था गांव बिलासपुर के पास पहुंचते ही मेरे सामने एकदम से कंबाइन मशीन आ गई जिसको बचाते हुए मेरा ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया और पलट गया मेरा काफी नुकसान हो गया है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।