Home Punjab>Moga Punjab : ट्रक पर सो रहा ड्राइवर गिरा नीचे, मौत, देखें वीडियो

Punjab : ट्रक पर सो रहा ड्राइवर गिरा नीचे, मौत, देखें वीडियो

0
Punjab : ट्रक पर सो रहा ड्राइवर गिरा नीचे, मौत, देखें वीडियो

मोगा। शहर से एक ट्रक ड्राइवर की मौत होने की खबर सामने आई है। जहां, बीती रात एक ट्रक के टूल पर सो रहे ट्रक ड्राइवर नीचे गिर पड़ा और उसके सर पर चोट लगी जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक यूनियन के प्रधान के बयानों पर 174 की कारवाई कर शव को यूनियन के हवाले कर दिया जिसके बाद यूनियन मैंबरों ने पूरे रीती रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

वहीं, जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शमशेर सिंह की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला था जिस पर उसका नाम और घर का पता लिखा था लेकिन वह पिछले 40-45 साल से यहीं ट्रक यूनियन में रहता था और ट्रक में ही रात को सोता था। वह यहां मोगा में अलग-अलग कई ट्रकों पर ड्राइवर की नौकरी करता था। जहां बीती रात वह ट्रक के टूल पर सोया हुआ था। इसी दौरान नीचे गिर पड़ा और उसके सर पर चोट लग गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here