Home Punjab>Amritsar राज्यपाल ने कहा, Punjab में जो गांव नशा मुक्त होगा उसे इनाम दिया जाएगा, देखें वीडियो

राज्यपाल ने कहा, Punjab में जो गांव नशा मुक्त होगा उसे इनाम दिया जाएगा, देखें वीडियो

0
राज्यपाल ने कहा, Punjab में जो गांव नशा मुक्त होगा उसे इनाम दिया जाएगा, देखें वीडियो

अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कई दिनों से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह आज अमृतसर पहुंचे और उन्होंने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में जो गांव है उसे नशामुक्ति के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और पहले तीन गांवों को वे स्वयं पुरस्कृत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी हो रही है, लेकिन हम इस बात का सम्मान करते हैं कि हमारे बीएसएफ के जवान अब और अधिक सख्ती दिखा रहे हैं।

पाकिस्तान से हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में सफल रहे हैं। पंजाब सोने की खान हुआ करता था पर आज नशा खत्म क्यों नहीं हो रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि हमने पुलिस कर्मियों और बीएसएफ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं नशे की लत को रोकने के लिए और अधिक सख्त उपाय अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here