Home National Airport पर 30 करोड़ की कोकीन सहित एक गिरफ्तार

Airport पर 30 करोड़ की कोकीन सहित एक गिरफ्तार

0
Airport पर 30 करोड़ की कोकीन सहित एक गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 किलो कोकीन के साथ एक युवक को पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आमतौर पर एक किलो कोकीन की कीमत 5 करोड़ रुपये होती है। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई कोकीन की कीमत 30 करोड़ आंकी जा सकती है। कोकीन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को रोका। तलाशी लेने पर सीबीआई को कोकीन के 270 कैप्सूल मिले। इन कैप्सूल को कपड़े के गद्देदार खिलौनों में छिपाकर लाया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया भारतीय मूल का जर्मन नागरिक इंडिगो एयरलाइंस 6E 1308 से दोहा से नई दिल्ली आया था।

पुलिस ने सॉफ्ट टॉय के अंदर से कैप्सूल निकालने की कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। कोकीन की तश्करी कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here