Home National हमलावर ने बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेटे की मौ’त

हमलावर ने बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेटे की मौ’त

0
हमलावर ने बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेटे की मौ’त

नई दिल्ली : सलूंबर में घर के बाहर बैठे एक शिक्षक पर तलवार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शंकरलाल के तौर पर हुई है। मृतक के 3 बच्चे हैं। 2 बेटियां और एक बेटा है।  मामला जिले के अदवास गांव की मेघवाल बस्ती में गुरुवार शाम करीब 7 बजे का है। पुलिस के अनुसार घटना में शिक्षक शंकरलाल मेघवाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता डालचंद मेघवाल (60) को गंभीर हालत में उदयपुर के अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक टीचर के छोटे भाई प्रकाश मेघवाल ने बताया कि दुकान पर एक व्यक्ति आया था। उसने सिगरेट मांगी। उस वक्त बड़ा भाई शंकरलाल मेघवाल दुकान के पास ही खड़ा था। आरोपी ने अचानक तलवार निकाली और भाई शंकरलाल के गर्दन पर वार करना शुरू कर दिए। एक पल में ही भाई खून से लहूलुहान हो गया। दुकान में बैठे पिता जब भाई को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तलवार से कई वार किए।

हमले में पिता का एक हाथ कट गया और शरीर में गंभीर घाव लगे। प्रकाश मेघवाल ने बताया कि मैं घटना के वक्त घर के पास ही था। मैं जब तक दौड़कर पहुंचा। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। खून ज्यादा बहने से पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक शिक्षक मेथोड़ी स्थित पायरी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक था। हमलावर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here