हिमाचल की बेटी ने भरी कामयाबी की उड़ान टीवी पर कुंडली भाग्य में दिखेंगी

धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई

बद्दी। चंबा की बेटी मृणाल एन चंद्रा ने कामयाबी की लंबी उड़ान भरी है। मृणाल  टीवी पर प्रसारित होने वाले कुंडली भाग्य धारावाहिक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।  स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक झुकी झुकी सी नजर में वह पहले कार्य कर चुकी है और उनके काम को लोगों ने काफी सराहना है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कुंडली भाग्य में मुख्य भूमिका मिली है। जिला चंबा के मुगला मोहल्ले की रहने वाली मृणाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार को दिया है।

बद्दी में आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नवल चंद ने बताया कि मृणाल ने अपनी पढ़ाई डीएवी पालमपुर और चंडीगढ़ से पूरी की है। दिल्ली में बीए के दौरान थियेटर ज्वांइन किया। मृणाल स्टार प्लस के धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई। अब उन्हें बड़ा मौका मिला है। और वह टीवी में कुंडली भाग्य में दिखेंगी। मृणाल की माता नालागढ़ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *