Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Aaj ka Panchang: आज है हरतालिका तीज, कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं रखें व्रत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Aaj ka Panchang: आज है हरतालिका तीज, कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं रखें व्रत

Mahabir
Last updated: August 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 26 August 2025: आज 26 अगस्त 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। आज यानी 26 अगस्त को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। हर साल इस तिथि पर हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) का व्रत किया जाता है। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं करती हैं।

Contents
  • आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 August 2025)
  • सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
  • शुभ समय अवधि
  • अशुभ समय अवधि
  • हरतालिका तीज 2025
  • प्रदोष काल में भी पूजा की जा सकती
  • हरतालिका तीज अवधि-
  • हरतालिका तीज व्रत विधि-

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से विवाह में आ रही रुकावट दूर होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। हरतालिका तीज के दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 August 2025) के बारे में।

Sawan Shivratri
Sawan Shivratri

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 August 2025)

  • तिथि: शुक्ल तृतीया
  • मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
  • दिन: मंगलवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: तृतीया दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक
  • योग: साध्य दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक
  • करण: गरज दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक
  • करण: 27 अगस्त को वणिजा रात्रि 02 बजकर 46 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 49 मिनट पर
  • चंद्रमा का उदय: सुबह 08 बजकर 33 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: रात 08 बजकर 29 मिनट पर
  • सूर्य राशि: सिंह
  • चंद्र राशि: कन्या
  • पक्ष: शुक्ल
Sawan Shivratri
Sawan Shivratri

शुभ समय अवधि

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक
  • अमृत काल: 27 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक

अशुभ समय अवधि

  • राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 36 मिनट से सायं 05 बजकर 13 मिनट तक
  • गुलिकाल: दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 59 मिनट तक
  • यमगण्ड: प्रातः 09 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक

हरतालिका तीज 2025

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की रेत से बनी प्रतिमाएं बनाकर पूजा की जाती है और वैवाहिक सुख एवं संतान प्राप्ति की कामना की जाती है।

हरतालिका तीज का नाम ‘हरत’ और ‘आलिका’ से बना है, जिसका अर्थ है अपहरण और सखी। कथा अनुसार माता पार्वती की सखी उन्हें जंगल में ले गईं ताकि उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से न कर सकें।

Lord shiv

प्रदोष काल में भी पूजा की जा सकती

सुबह का समय पूजा के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन प्रदोष काल में भी पूजा की जा सकती है। पूजा स्नान और अच्छे वस्त्र पहनने के बाद करनी चाहिए। रेत से बनी प्रतिमाओं की पूजा करते समय हरतालिका की कथा का वाचन भी किया जाता है।

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इसे गौरी हब्बा कहा जाता है और महिलाएं ‘स्वर्ण गौरी व्रत’ कर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

हरतालिका तीज अवधि-

  • तृतीया तिथि प्रारंभ – 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12 मिनट 34 मिनट
  • तृतीया तिथि समाप्त – 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01 मिनट 54 मिनट
Lord Shiva
Lord Shiva

हरतालिका तीज व्रत विधि-

  • स्नान और सजावट: व्रत करने वाली महिला प्रातः काल स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें।
  • पूजा सामग्री: रेत या मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाएं बनाएं।
  • स्थान चयन: प्रतिमाओं को साफ और शांत स्थान पर स्थापित करें।
  • पूजा आरंभ: दीपक, अगरबत्ती और फूलों से पूजा प्रारंभ करें।
  • संकल्प: व्रत का संकल्प लेकर माता पार्वती और भगवान शिव से वैवाहिक सुख और संतान प्राप्ति की कामना करें।
  • कथा वाचन: पूजा के दौरान हरतालिका तीज की कथा सुनाएं या पढ़ें।
  • आरती और भोग: प्रतिमाओं के सामने दीपक जलाएं, भोग अर्पित करें और आरती करें।
  • व्रत समाप्ति: पूरे दिन का उपवास रखकर रात को व्रत समाप्त करें।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday: जालंधर में कल सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, पढ़ें डीसी का आदेश
Next Article ED Raid: ईडी की बड़ी कार्रवाई, AAP नेता के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.