पेशावर: बारिश ने हर जगह कहर मचाया हुआ है। बारिश से नुकसान और मौतों की खबरें सामने आ रही है। पाकिस्तान में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई इलाकों में बारिश के चलते भारी नुकसान की खबर है। इस बीच उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के दौरान पानी घर के बेसमेंट में घुस जाने के कारण एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई।
