Home International Rain का कहर, परिवार के 11 सदस्यों की मौत

Rain का कहर, परिवार के 11 सदस्यों की मौत

0
Rain का कहर, परिवार के 11 सदस्यों की मौत

पेशावर: बारिश ने हर जगह कहर मचाया हुआ है। बारिश से नुकसान और मौतों की खबरें सामने आ रही है। पाकिस्तान में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई इलाकों में बारिश के चलते भारी नुकसान की खबर है। इस बीच उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के दौरान पानी घर के बेसमेंट में घुस जाने के कारण एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 6 बच्चों, तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर के दक्षिण में 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले में खेल तहसील के दर्रा आदम में हुई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बारिश का पानी घर के बेसमेंट में प्रवेश कर गया जिससे परिवार वहां फंस गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेसमेंट से शव निकाले और शवों को अस्पताल में ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here