Home Punjab>Firozpur Punjab: DAV College Chowk के पास 2 पक्षों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Punjab: DAV College Chowk के पास 2 पक्षों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

0
Punjab: DAV College Chowk के पास 2 पक्षों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुर। शहर से एक गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां, स्विफ्ट कार में चार हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी जिससे एक युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि युवक लविश अटवाल अपने मोटरसाइकिल पर सवार हो कर अपने साथी के साथ फिरोजपुर छावनी से शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान फिरोजपुर कैंट के डीएवी कॉलेज चौंक के पास पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार में सवार 4 हमलावरों ने बाइक सवार 2 युवकों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक घायल हो गया।

वहीं घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना मेें हुए पीड़ित के साथी हर्ष ने बताया कि वह और लविश फिरोजपुर छावनी से शहर की ओर आ रहे थे कि उनके पीछे से एक स्विफ्ट कार में आए 4 लोगों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से लविश घायल हो गया है। वहीं घायल के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

दूसरी ओर घटना को लेकर डीएसपी ने कहा कि उन्हें दो पक्षों में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। अधिकारी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here