Home International Hotel पर हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल

Hotel पर हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल

0
Hotel पर हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां समुद्र तट के पास एक होटल में शुक्रवार रात हुए आत्मघाती हमले और गोलीबारी में 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। पुलिस और गवाहों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने लीडो बीच पर बम विस्फोट किया। जिसके बाद बंदूकधारी हमलावरों ने इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी। यह समुद्र तट व्यापारियों और अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है और पहले भी हमलों का शिकार रहा है।

सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया देश की सरकारी ‘सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ‘‘हमलावरों को मार गिराया।” गोलीबारी में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया। मोगादिशु के एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो तट पर शुक्रवार रात काफी चहल-पहल थी क्योंकि सप्ताहांत में सोमालियाई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी, मोहम्मद मोआलिम ने फोन पर बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया। मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता अब्दिफतह आदेन ने बताया कि एक हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, तीन अन्य मारे गए और एक को पकड़ लिया गया।

एम्बुलेंस सेवा के निदेशक डॉ. अब्दिकादिर अब्दिरहमान ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे ने कहा कि हमला समुद्र तट पर भीड़ के समय किया गया, जो आतंकवादियों की सोमाली लोगों के प्रति नफरत को दर्शाता है। गवाहों ने बताया कि विस्फोट के समय समुद्र तट पर भारी भीड़ थी और लोग बचाव के लिए भाग रहे थे। एक गवाह, अब्दिलतीफ अली ने कहा कि विस्फोट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई और लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here