Home Punjab>Bathinda Punjab: इस इलाके में मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

Punjab: इस इलाके में मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

0
Punjab: इस इलाके में मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

बठिंडाः गांव कोठे गुरु के रजवाहे से युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची संगत थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए संगत थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि गांव के सरपंच ने हमें सूचना दी थी कि एक लड़के और लड़की का रजवाहे में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और सहारा सेवी संस्था को सूचित करके दोनों के शवों को रजवाहे से बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेकिन अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते दोनों शवों को 72 घंटे तक बठिंडा के सरकारी अस्पताल मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। वहीं दोनों शवों के विज्ञापन भी निकाले जाएंगे ताकि उनकी दोनों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दोनों लड़की की उम्र 18 से 20 साल और लड़के की उम्र 25 से 30 साल लग रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here