पंजाबः लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव खाली प्लॉट से बरामद


अमृतसरः थाना वेरका के अधीन आते गांव मुधल में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में 10 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। जिसकी पुलिस को उसके घर के पास ही खाली प्लाट से लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान सुखमनप्रीत कौर उर्फ ​​गुड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए लड़की के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों रोज की तरह कल भी अपने काम पर गये थे। घर में दोनों भाई-बहन घर में खेल रहे थे। शाम को अचानक लड़की सुखमनप्रीत घर से बाहर चली गई और वापस नहीं आई, जिसका पता उन्हें घर पहुंचने पर लगा।

आस-पड़ोस में तलाश करने के बाद जब सुखमन का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी की सूचना वेरका थाने में दी। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट से बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *