Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: SRK And Deepika Padukone: किंग खान और दीपिका पादुकोण पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

SRK And Deepika Padukone: किंग खान और दीपिका पादुकोण पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला?

Mahabir
Last updated: August 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, भरतपुर। SRK And Deepika Padukone: राजस्थान के भरतपुर में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (SRK) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दोनों कलाकारों पर डिफेक्टिव व्हीकल्स की मार्केटिंग का आरोप है। दोनों ब्रांड एंबेसडर्स के साथ हुंडई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसो किम, होल टाइम डायरेक्टर एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग और शोरूम के मालिकों का भी FIR में नाम है। भरतपुर के रहने वाले वकील कीर्ति सिंह की याचिका पर कोर्ट ने FIR के आदेश दिए हैं।

Contents
  • वकील का आरोप- कार ओवरटेक करते वक्त पिकअप नहीं लेती
  • शोरूम ने दी अजीबो-गरीब सलाह – वकील
  • बॉलीवुड सितारे भी बराबर के आरोपी
Deepika Padukone
Deepika Padukone

 

वकील का आरोप- कार ओवरटेक करते वक्त पिकअप नहीं लेती

शहर के मथुरा गेट थाने में दर्ज केस के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कीर्ति सिंह ने FIR में बताया- मैंने जून 2022 में एक कंपनी की कार 23 लाख 97 हजार 353 रुपए में खरीदी थी। यह कार मैंने मालवा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) से ली थी। वहीं HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कुम्हेर गेट भरतपुर से 10,03,699 रुपए का लोन कार के लिए लिया गया। बाकी की राशि कैश में पेमेंट की थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

14 जून 2022 को कंपनी ने गाड़ी देकर उसकी बिलिंग फाइनल कर ली थी। सिंह का आरोप है कि हाईवे पर ओवरटेक करते वक्त कार पिकअप नहीं लेती। सिर्फ आरपीएम बढ़ता है। कार के ओडोमीटर में माल फंक्शन (खराबी) लिखा आने का साइन नजर आने लगता है।

6-7 महीने कार चलाने के बाद इसमें टेक्निकल फॉल्ट आने शुरू हो गए। तेज चलने पर आवाज करने लगती और वाइब्रेट होने लगती थी। गाड़ी में इंजन मैनेजमेंट सिस्टम पर खराबी का साइन दिखाता है। इस वजह से कई बार एक्सीडेंट होते-होते बचा। जब इस समस्या को लेकर एजेंसी को बताया गया तो जवाब मिला कि कंपनी की इस कार का मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, जो सही नहीं हो सकता है।

Kirti Singh started facing the problem of increasing RPM and not increasing speed while driving
Kirti Singh started facing the problem of increasing RPM and not increasing speed while driving

 

शोरूम ने दी अजीबो-गरीब सलाह – वकील

कीर्ति सिंह ने बताया कि कंपनी के लोगों ने उन्हें कहा- इस समस्या का एक ही उपाय है कि जब भी प्रॉब्लम आने लगे। आप गाड़ी को सेफ जोन में खड़ा कर करीब 1 घंटे तक 2000 आरपीएम की रेस पर खड़े-खडे़ कार को चलाकर रखें।

उसके बाद इंजन मैनेजमेंट सिस्टम माल फंक्शन का साइन आना बंद हो जाएगा। इसके बाद आप कार चला सकेंगे, दिक्कत नहीं आएगी। तब से वे ऐसे ही अपनी कार को चला रहे हैं। मगर अब यह समस्या बार-बार होने लगी है। ऐसे में उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan

बॉलीवुड सितारे भी बराबर के आरोपी

कीर्ति सिंह ने बताया इस FIR में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के नाम भी शामिल हैं। कीर्ति सिंह ने FIR में बताया कि दोनों अभिनेता भी कंपनी के प्रतिनिधियों की तरह बराबर के आरोपी हैं। मथुरा गेट थाने के ASI राधा किशन ने बताया कि गाड़ी खराबी को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, जारी हुए आदेश
Next Article Punjab News: नगर निगम कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.