गुरदासपुरः पिछले दिनी मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई है। जिसका गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले एक झगड़े में सिर में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक युवक जोहन माला (18) के पिता जसपाल कुमार और मां अंजलि, बहन पूजा और चाची राजविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा 24 जुलाई को गांव बेहरामपुर में अपने रिश्तेदारों के पास गया था। हमारे रिश्तेदारों का गांव में किसी से झगड़ा चल रहा था।
इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने बिना वजह हमारे बेटे के हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरे घाव होने से वह गंभीर जख्मी हो गया। जिसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद आज उसकी मौत हो गई है। परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग करते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। चेतावनी देते कहा कि अगर बेटे को न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ शव को एसएसपी कार्यालय के बाहर रखकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
Home Punjab>Gurdaspur Punjab: हमले में घायल युवक की इलाज दौरान मौत, परिवार ने दी धरने की चेतावनी, देखें वीडियो