Home Punjab>Bathinda Punjab : सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

Punjab : सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab : सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

बठिंडा : सड़क हादसे में देर रात एक पुलिस कर्मी की मौत होने का मामला सामने आया है। देर रात श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव दीओन के पास पुलिसकर्मी की बोलेरो कार नीम के पेड़ से टकरा गई। जिससे पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवजोत सिंह उर्फ मटरु निवासी श्री मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है।

 मृतक वरिष्ठ सीनियर सिपाही नवजोत सिंह श्री मुक्तसर साहिब एमटी सेक्शन में तैनात था। जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह की बीती रात 12 बजे बोलेरो में सवार होकर बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब जा रहा था। जैसे ही वह गांव दीओन के पास पहुंचा तो उसकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का विशाल पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के नीम के पेड़ से टकराने पर आसपास के घरों के लोग एकत्रित हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही नवजोत सिंह को बोलेरो से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here