Home Haryana Road हादसे में एडवोकेट की मौत

Road हादसे में एडवोकेट की मौत

0
Road हादसे में एडवोकेट की मौत

रेवाड़ी : महेन्द्रगढ़ रोड स्थित गांव जाडरा के पास कार ने बाइक व साइकिल चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक एडवोकेट की मौत हो गई, वहीं साइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। लेकिन ऑटो चालक ने उसकी कार का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया।

रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव आलियावास के ऑटो चालक धर्मपाल ने बताया कि बीती शाम जब वह रेवाड़ी से गांव आलियावास जा रहा था तो जाडरा के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसके आगे चल रहे बाइक व साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है मृतक सुनील कुमार पेशे से वकील था। घायल साइकिल चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here