Home National Railway Station पर Train में लगी भीषण आग, 3 बोगियां जली, देखें वीडियो

Railway Station पर Train में लगी भीषण आग, 3 बोगियां जली, देखें वीडियो

0
Railway Station पर Train में लगी भीषण आग, 3 बोगियां जली, देखें वीडियो

विशाखापत्तनम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर खड़ी कोरबा-विशाखापत्तनम ट्रेन के तीन कोच में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। आग एसी कोच बी-7 में लगी और फिर पास के दो कोचों में फैल गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। भड़कती आग देखते ही पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पूरे प्लैटफॉर्म पर सन्नाटा छा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आशंका है कि एसी बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आज सुबह एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर पहुंचती ही एसी बोगी में अचानक विस्फोट हुआ। जिसके बाद आग लग गई। पहले तो धुआं ही धुआं था। सबसे पहले ए1 बोगी में धुआं था। यात्रियों ने शोर मचाया। वह नीचे गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here