अमृतसर: जिले में लूट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन लुटेरे किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। ऐसी ही एक वारदात फिर सामने आई है। बाबा बकाला के अंतर्गत गांव बलायपुर स्टेशन पर लुटेरों ने एक करियाना दुकान को निशाना बनाया। जहां से लुटेरे 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद दुकानदार ने मौके पर पुलिस को सूचित किया।
स्वर्ण किराना स्टोर के दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो नकाबपोश लुटेरों ने उनकी दुकान पर आए. आते ही उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और पैसे मांगे। जब उसने विरोध किया तो लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर दुकान मेें पड़े 30 हजार लेकर फरार हो गए। घटना की वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।