Home Punjab Punjab: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यैलो अलर्ट जारी

Punjab: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यैलो अलर्ट जारी

0
Punjab: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यैलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ : पंजाब में गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब में 1 अगस्त के बाद से अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान फिर से बढ़ने लगा था। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बना दबाव है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मॉनसून पर पड़ रहा है।

दबाव के कारण नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं। पंजाब के शहरों में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में  यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 दिन अच्छी बारिश के आसार बन रहे है।

मौसम विभाग की ओर से 6-7 अगस्त को जारी किया गया येलो अलर्ट खत्म कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।  मौसम विभाग केंद्र के अनुसार यह तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here