Home Punjab>Bathinda Punjab: PSPCL का ठेकेदार रिश्वत लेते काबू

Punjab: PSPCL का ठेकेदार रिश्वत लेते काबू

0
Punjab: PSPCL का ठेकेदार रिश्वत लेते काबू

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज मौड़ में PSPCL कार्यालय के एक निजी ठेकेदार  20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।आरोपी की पहचान अमृत पाल उर्फ कद्दू के तौर पर हुई है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव कुत्तीवाल खुर्द की निवासी निक्की कौर द्वारा दर्ज करवाई थी।

 जिसकी शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी उपजाऊ जमीन का ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने के बदले 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने भरोसा दिया था कि ठेकेदार होने के नाते उसके PSPCL कार्यालय मौड़ में तैनात अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने एडवांस के रूप में 30,000 रुपए मांगे थे और बाकी पैसे बिजली कनेक्शन लगने के बाद देने के लिए कहा था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ठेकेदार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 20हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here