Jalandhar News: सरेआम नाबालिगों ने की गुंडागर्दी, जमकर युवक को पीटा, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर के लंबा पिंड में युवक से मारपीट की वीडियो सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रही है। सीसीटीवी तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक गली में 2 नाबालिक लड़के स्कूटी पर आते है और उसी गली में दूसरी ओर से स्कूल से वापिस लौट रहे लड़के के साथ छोटे बच्चे को रोक लेते है। जिसके बाद वह लड़के के साथ मारपीट करना शुरू कर देते है। इतना ही नहीं लड़के को मारपीट कर उसका स्कूल बैग छीनने का प्रयास करते है। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना सीसीटीवी तस्वीरों में समय के मुताबिक कल 24 तारिक की है और 12 बजकर 4 से 5 मिनट में मारपीट की गई। एक्टिवा सवार युवकों द्वारा सरेआम की गई गुंडागर्दी को लेकर इलाका निवासियों में भय का माहौल पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *