Home National Landslide के चलते प्रभावित इलाकों में Rescue जारी, अभी भी फंसे है कई तीर्थयात्री, देखें वीडियो

Landslide के चलते प्रभावित इलाकों में Rescue जारी, अभी भी फंसे है कई तीर्थयात्री, देखें वीडियो

0
Landslide के चलते प्रभावित इलाकों में Rescue जारी, अभी भी फंसे है कई तीर्थयात्री, देखें वीडियो

देहरादूनः उत्तराखंड के सोनप्रयाग के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बचाव और तलाश अभियान जारी है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई तीर्थयात्री और पर्यटक सोनप्रयाग-केदारनाथ मार्ग पर फंसे हुए हैं।

बता दें कि केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग से अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। सोमवार को 1401 यात्रियों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। पैदल मार्ग पर खोजबीन अभियान जारी रहा, ड्रोन से भी जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। वहीं लिनचोली में एक शव ओर बरामद किया गया।

बीते दिन यानी सोमवार को पहली बार वायु सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने गौचर से उड़ान भरी। जिसमें 65 यात्रियों को केदारनाथ से लाकर गौचर हवाई पट्टी पर उतारा गया। जबकि एमआई-17 ने तीन उड़ान भरी जिसमें 61 यात्री चारधाम हेलीपैड गुप्तकाशी में लाया गया। जबकि अन्य निजी हेलीकॉप्टरो द्वारा केदारनाथ व लिंनचोली से 519 यात्रियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here