Home Punjab>Amritsar Punjab: चाइना डोर बेचने वालों पर पुलिस सख्त, होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

Punjab: चाइना डोर बेचने वालों पर पुलिस सख्त, होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

0
Punjab: चाइना डोर बेचने वालों पर पुलिस सख्त, होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः चाइना डोर बेचने वालों की अब खैर नहीं। अगर कोई विक्रेता चाइना डोर बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसको लेकर पुलिस भी सख्त हो गई है। वहीं पुलिस ने भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने चाइना डोर बेचने वालों को फटकार लगाई है। उनका कहना है कि अगर कोई भी चाइना डोर बेचता पकड़ा गया तो उसकों जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। वहीं लोगों को जागरूक करते कहा कि वह भी अपने बच्चों को चाइना डोर के इस्तेमाल करने से रोके।

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि चाइना डोर की चपेट में आने से कई लोग गंभीर जख्मी होते है, यहां तक की कईयों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। चाइना डोर इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी काफी खतरनाक है। इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here