Home Punjab>Ludhiana Punjab: 6 घंटों में सुलझी महिला के कत्ल की गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

Punjab: 6 घंटों में सुलझी महिला के कत्ल की गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

0
Punjab: 6 घंटों में सुलझी महिला के कत्ल की गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड स्थित रेलवे लाईन के पास खेतों से बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ था। वहीं पुलिस ने इस घटना को 6 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, मृतका महिला की पहचान 35 वर्षीय संदीप कौर निवासी मुंडिया कलां के रूप में हुई थी। थाना जमालपुर की पुलिस ने पिता के बयानों पर मामला दर्ज करने के बाद अलग-अलग टीमों का गठन किया।

जिसके बाद पुलिस ने 6 घंटों में गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव दादरा, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान जसवीर ने बताया कि उसके संदीप कौर के साथ पिछले 10 साल से अवैध संबंध थे। संदीप कौर का तालाक करीब 7 साल पहले हो गया था और उसकी 13 वर्षीय बेटी है। आरोपी ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि वह अब वह किसी ओर के साथ बातचीत करती है।

जिसके चलते आरोपी उसे कनाडा जाने से रोकता था। इसी के चलते दोनों में लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता था। 4 अगस्त को किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी संदीप कौर के रिंग रोड पर खाली प्लाट में ले गया, जहां आरोपी ने चाकू मारकर संदीप कौर का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विस्ट कार नंबर पीबी 13 एबी 3945, खून से लथपथ चाकू और एक्टिवा नंबर पीबी 91 जी 4271 बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here