लुधियाना : दिल्ली के बेसमेंटों में पानी भरने की वजह से हुए हादसे के बाद डी सी द्वारा दिए गए लुधियाना में भी बेसमेंट की जगह में चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए है। लुधियाना डिप्टी कमिश्नर ने भी शहर में बेसमेंट में होने वाली अवैध गतिविधियों पर रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है।
जिसके बाद लुधियाना फायर ब्रिगेड की टीम ने मॉडल टाउन ट्यूशन मार्किट में पहुंच कर चेकिंग शुरू की। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर के आदेश के बाद वे जांच कर रहे है कि बेसमेंट में किस तरह की अवैध गतिविधियां हो रही है और आग बुझाने के उपकरण लगे हैं या नहीं, जिसकी चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ कमियां पाई गई है। इस संबंधी रिपोर्ट बनाकर डिप्टी कमिश्नर को भेजी जाएगी और उस पर कार्रवाई की जाएगी।