Home National Hotel में लटकती मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

Hotel में लटकती मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

0
Hotel में लटकती मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

पूर्णियाः शादी से मना करने पर एक युवती ने एक होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की खबर फैलते ही बिहार के पूर्णिया जिले में सनसनीखेज फैल गई। वहीं घटना के बाद से होटल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार घटना खजांची थाना क्षेत्र के जेल रोड की है, जहां एक निजी होटल में अररिया की युवती की फंदे से लटकता लाश मिला।

युवती ने 12 बजे कमरे से चेकआउट करना था लेकिन दोपहर बाद तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। जानकारी अनुसार बॉयफ्रेंड ने शादी से इंकार किया तो पीड़िता ने फंदे से लटककर जान दे दी। लड़की की पहचान निशा रानी के रूप में हुई है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी में एक युवक कमरे से जाता दिखाई देता हैं, जिसकी पहचान पूर्णिया के बाबुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here