Home Punjab Punjab : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर Yellow Alert किया जारी

Punjab : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर Yellow Alert किया जारी

0
Punjab : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर Yellow Alert किया जारी

चंडीगढ़ : देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त बारिश का कहर जारी है। कही भारी बारिश ने मौसम को सुहाना किया है तो कही आपदा का कारण बना है। पंजाब के मौसम में इन दिनों गर्मी से बहुत सुधार देखने को मिला है। सुबह की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

 वही मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं। हालांकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।

दूसरी ओर औसत तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य जिलों का तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here