पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल बस की बाइक से टक्कर, एक की मौत

अमृतसरः गांव किला मेका रोड पर सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक साढ़े 7 बजे तेज रफतार स्कूल बस ने बाइक सवार कबाड़ व्यापारी को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बख्शीश सिंह निवासी गांव होठीया के रूप में हुई है। हादसे में बस में सवार 30 बच्चों में 2 को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

राहगीरों ने बताया कि बाइक सवार बस के बंपर से नीचे फंस गया था और गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया जो डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं स्कूल की 2 टीचर एक्टिवा पर गुजर रही थी उन्होंने राहगीरों की मदद से बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला। एएसआई दर्शन सिंह ने कहा कि मृतक बाइक सवार की पहचान बख्शीश सिंह निवासी गांव होठीया के रूप हुई है। बख्शीश फेरी लगाकर कबाड़ एकत्रित करने का का काम करता था। हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके पर फरार हो गया। थाना जंडियाला गुरु में केस दर्ज करके फरार बस ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *