Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज स्वाति नक्षत्र का संयोग, इन राशियों के लिए शुभफलदायी होगा, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज स्वाति नक्षत्र का संयोग, इन राशियों के लिए शुभफलदायी होगा, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: August 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: आज 28 अगस्त 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज गुरुवार, 28 अगस्त का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि में और स्वाति नक्षत्र का संयोग बना रहा है जो बहुत ही शुभफलदायी साबित होगा। ऐसे में आज के दिन वृषभ, मिथुन, कर्क और धनु राशि के जातकों को अच्छा लाभ होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

आपको अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप किसी से बेवजह के लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और जिम्मेदारियों को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय के सोर्सो को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम और सहयोग के भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में टेंशन भरपूर रहेगी, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

आपको कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करना होगा। आपके किसी सहयोगी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरे संभावना है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।

सेहत पर आप थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आप बिजनेस में अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका मन भी काफी खुश रहेगा।

लेकिन आपको धन संचय करने के बारे में भी प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़कर काफी धन बर्बाद करेंगे। आपकी कला-कौशल में भी निखार आएगा। आपको स्क्रीन से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जो आपके सिरदर्द को कम करेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

आपका कोई पुराना लेन-देन यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है। आप अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने से परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में अधिक कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी।

आपको लंबे समय बाद कहीं घूमने-फिरने जाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी जमीन, मकान, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी भाई बहन से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आप अपने हिम्मत से पीछे न हटें और अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने विरोधियों को मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी बात से आज परिवार में बेवजह का लड़ाई झगड़ा खड़ा हो सकता है और प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे।

जिससे आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। सामाजिक कामों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कोई निवेश बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। कामकाज में आपकी काफी रुचि रहेगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

आप अपने घर के साथ-साथ कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा, जिसका असर आपके कामों पर पड़ेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।

आप अपने ऑफिस के कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो इससे आपके बॉस से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। किसी दूर रह गए परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम करने में भी आसानी होगी। आपके विरोधी भी आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको खुशी होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Pitru Paksha 2025: कब है पितृ पक्ष? 6 या 7 सितंबर को? यहां जानिए पितृ पक्ष से जुड़ी सभी जरूरी बातें
Next Article Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.