पंजाब NRI कत्ल केस सुलझा, जल्द प्रेस वार्ता कर पुलिस करेंगी खुलासा

लुधियाना : ठाकुर कालोनी के फार्म हाऊस से 3 दिन नौकर के साथ बाईक पर घर जा रहे NRI बिंदा ललतो के कत्ल केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। जल्द ही पुलिस प्रैस कांफ्रैंस कर इसका खुलासा करेगी। सूत्रों के अनुसार मर्डर उसके काफी नजदीकी की तरफ से पैसे देकर करवाया गया। मर्डर करने वाले की आयु काफी छोटी है, इनमें से एक मुस्लिम है जो एक मामले में पीओ भी है।

वहीं इस मामले में पुलिस के हाथ एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी लगी है, जिसमें मर्डर करने के बाद बाद हत्यारे अपने हाथ साफ करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बात की किसी ने भी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की माने तो पकड़े गए नजदीकी से पुलिस ने काफी सख्ती से पूछताछ की थी, लेकिन उसने कोई राज नहीं उगला था, लेकिन फुटेज हाथ लगने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बता दें कि कनाडा से तीन महीने पहले NRI बिंदा ललतो   लुधियाना आया था और उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *