पंजाबः बदमाशों ने 2 स्टूडेंट पर दात से किया हमला

लुधियानाः सग्गू चौक इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने दो छात्रों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने एक की गर्दन पर दात से वार किया, जबकि दूसरे का हाथ बुरी तरह से काट दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र के करीब 40 जबकि दूसरे छात्र के 15 टांके लगाए हैं। घटना संबंधी शिकायत थाना डिविजन 8 की पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते लवकुश ने बताया कि वो बैंक में नौकरी करता है। उसका कुछ युवकों के साथ विवाद था। उन्होंने उस पर कई बार हमला करने की कोशिश की।

इस दौरान 20 जुलाई को उसका भाई अनु जोकि सातवीं कक्षा का छात्र है, अपने दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल पर जा रहा था। रास्ते में उक्त बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। फिर उन्होंने पूछा कि लवकुश का भाई कौन है? जब अनु ने बताया तो उस पर ताबड़तोड़ दात से वार शुरू कर दिए। जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे बचाने के लिए दोस्त शुभम आया तो बदमाशों ने उस पर भी दात से वार किया। इस हादसे में उसका हाथ जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके फरार हो गए। वहीं पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *