Home Punjab>Ludhiana Punjab National Bank में व्यक्ति के 1.10 लाख लेकर नौसरबाज महिलाएं हुई फरार

Punjab National Bank में व्यक्ति के 1.10 लाख लेकर नौसरबाज महिलाएं हुई फरार

0
Punjab National Bank में व्यक्ति के 1.10 लाख लेकर नौसरबाज महिलाएं हुई फरार

लुधियानाः जिले के रायकोट में पंजाब नेशनल बैंक में नौसरबाज महिलाओं द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। जहां व्यक्ति डॉक्टर के पैसे जमा करवाने केे लिए बैंक में आया हुआ था। इस दौरान वहां पर मौजूद नौसरबाज महिलाओं ने बड़ी चालाकी से बैग को ब्लेड से काटा और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि वह रानू होम्योपैथिक अस्पताल में मेडिकल सहायक का काम करता है।

करीब 12 बजे वह डॉक्टर इंद्रजीत कौर रानू के 1.10 लाख रुपए कैरी बैग में डाल कर पंजाब नैशनल बैंक में जमा करवाने गया था। इस दौरान बैंक के अंदर वह पैसे जमा करवाने वाला फॉर्म भरने लगा और रुपयों से भरा बैग टेबल पर रख दिया। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पास आकर खड़ी हो गई और उसके फॉर्म भरते-भरते ही एक महिला ने अपना दुपट्टा उस के कैरी बैग के ऊपर रख कर ब्लेड के साथ उसके कैरी बैग को काट कर उसमें रुपए गायब कर दिए।

इससे पहले कि उसे कुछ पता चलता दोनों महिलाएं बैंक से निकल गई। जैसे ही उसने फॉर्म भर कर बैग उठाया तो बैग खाली था जिसके बाद उसने शोर मचा दिया लेकिन तब तक महिलाएं फरार हो चुकी थी। मौके पर पहुंची थाना सिटी रायकोट के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि डॉक्टर इंद्रजीत सिंह निवासी रायकोट की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं पर थाना सिटी रायकोट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here