दीनानगर: बीती देर रात हाईवे पर स्थित दीनानगर के रेस्टोरेंट बरिस्टा के पास एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक दीनानगर के दबुर्जी बाइपास के पास बरिस्ता रेस्टोरेंट के पास पठानकोट से आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग की सूचना मिली थी।
जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने आग बुझने के बाद रुके हुए यातायात को बहाल किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।