पंजाबः फिर बढ़ा पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर, युवक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में हथियारों का खुलकर लोग पार्टियों में इस्तेमाल कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो महानगर में चल रही युवकों की एक पार्टी का है। इस वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल में गोलियां लोड करके अपने दोस्त को दे रहा है और उसके बाद दोस्त सरेआम पिस्टल से हवाई फायर भी कर रहा है। इससे पता चल रहा है कि एक बार फिर से पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर युवकों में बढ़ने लगा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में पूरा दिन हड़कंप मचा रहा।

बताया जा रहा है कि गोलियां लोड करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। खुद को इस युवक ने फेसबुक प्रोफाइल में सामाजिक कार्यकर्ता और शिअद नेता लिखा है। कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं के साथ इसकी फोटो भी फेसबुक पर है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किस तरह संगीत की धुन पर मस्त होकर नशे में धुत पिस्टल में गोलियां भर रहा है।

उसका दोस्त नशे में धुत होकर आसमान में हवाई फायरिंग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, CIA-1 की टीम ने समाज सेवक कहलाने वाले युवक को पकड़ लिया है। पुलिस अब पता करने में जुटी है कि यह पार्टी महानगर में किस जगह पर हुई है। इस पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल थे। समाज सेवक का मोबाइल भी पुलिस चैक करवा रही है। पता किया जा रहा है कि जो फायर हुआ है, वह लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया गया है या अवैध पिस्टल से गोलाबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, आज पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *