Home Punjab Punjab: अमृतसर Airport पर भारतीय हॉकी टीम का किया स्वागत का वीडियो आया सामने

Punjab: अमृतसर Airport पर भारतीय हॉकी टीम का किया स्वागत का वीडियो आया सामने

0
Punjab: अमृतसर Airport पर भारतीय हॉकी टीम का किया स्वागत का वीडियो आया सामने

अमृतसरः पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर भारत पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा सांसद गुरजीत सिंह औजला, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक परगट सिंह भी टीम का स्वागत करने पहुंचे। वहीं भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। जिससे एयरपोर्ट में काफी रश देखने के मिला।

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके परिवार वाले उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचते ही परिजान भावुक हो गए और खुशी के आंसू बहने लगे। जिसके बाद फैंसन ने खिलाड़ियों का ढोल पर भांगडा डाल स्वागत किया। जिसके बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। जहां उन्होंन वाहेगुरु जी का शुक्राना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here