Home Punjab>Bathinda Punjab: आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद ने मंत्रालय को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

Punjab: आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद ने मंत्रालय को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

0
Punjab: आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद ने मंत्रालय को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

बठिंडाः बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होेंने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की है। हरसिमरत बादल का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को दिए जाने वाले राशन की खरीद और आपूर्ति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद से इन योजनाओं के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए निजी खाद्य दुकानों को नियुक्त किया गया है। जिससे घटिया खाद्यान्न की खरीद और वितरण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खाद्य आपूर्ति के लिए निजी दुकानों को ठेके देने के पीछे के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here