Home Punjab>Gurdaspur Punjab : भारी बारिश से गिरी घर की छत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab : भारी बारिश से गिरी घर की छत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab : भारी बारिश से गिरी घर की छत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुर : कस्बा दीनानगर के गांव झबकरा में तेज़ बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। जिसके मलबे के नीचे आने 70 साल का बुजुर्ग जुसफ़ मसीह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक टांग और पीठ की हड्डी टूट चकी है और उनका इलाज किया जा रहा है। वही घर के बाकी सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचा ली।

परिवार सदस्यों ने बताया कि पक्के मकान की ग्रांट लेने के लिए उन्होंने सरकार को लिख रखा है और लिस्ट में उनका नाम भी आ चुका है। लेकिन अभी तक उन्हें पक्के मकान की ग्रांट नहीं दी गई अगर ग्रांट मिली होती तो आज यह हादसा नहीं होना था उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनका काफी नुकसान हो चुका है इसलिए उन्हें मुआवजा दिया जाए। पीड़ित के बेटे मंगा और आशु ने बताया कि रात से ही तेज बारिश हो रही है।

जब वह सुबह 7:30 बजे अपने घर में सभी सोए हुए थे, तो छत से पानी गिर रहा था और हल्की हल्की मिट्टी भी गिर रही थी। जिसके बाद छत गिरने लगी और उनकी माता और उन्होंने भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन उनके बुजुर्ग दादा जुसफ़ मसीह नहीं भाग सके और पूरी छत उन पर ही गिर पड़ी और वह मलबे के नीचे दब गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मलबे को हटाकर उन्हें नीचे से निकाला और तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें गुरदासपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here