Home Punjab>Jalandhar Jalandhar में झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, देखें वीडियो

Jalandhar में झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, देखें वीडियो

0
Jalandhar में झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, देखें वीडियो

जालंधरः मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद जालंधर में आज झमाझम बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं घंटों हुई बारिश से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दमोरिया पुल, कहरी पुली, मकसूदा चौक, 120 फुटी रोड सहित अन्य जगहों पर पानी भर गया। जिसने नगर कौंसिल के विकास कार्यों की पोल भी खोल दी है। वहीं लोगों को घरों में भी पानी घुस गया। लोग बाल्टियों कि मदद से घरों में घुसे पानी को बाहर निकालते दिखे। रविवार होने के चलते स्कूलों-कॉलेजों और दफ्तरों में छुट्टी होेन के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। वहीं बच्चों ने घरों में रहते बारिश का लुत्फ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here