पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा झटकाः मशहूर गायक का हुआ निधन

लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। शिंदा कई दिन दीप अस्पताल में भी वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें डीएमसी शिफ्ट कर दिया गया था।

शिंदा का कुछ दिन पहले औरीसन अस्पताल में मामूली-सा ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद अचानक इन्फेक्शन बढ़ गया था। इस कारण उन्हें सांस लेने आदि में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि कुछ दिन पहले उनके निधन की सोशल मीडिया पर अफवाहे चली थी। जिसको लेकर उनके बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *