Home Haryana बच्चों से भरी Royal Public School की Bus पलटी, कई घायल

बच्चों से भरी Royal Public School की Bus पलटी, कई घायल

0
बच्चों से भरी Royal Public School की Bus पलटी, कई घायल

करनालः हरियाणा के करनाल में निसिंग में बस्तली पुनियाना रोड पर आज सुबह बच्चों से भरी रॉयल पब्लिक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना के दौरान बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। इस घटना में बस में सवार जिसमें 13 छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें 3 बच्चों की हालत नाजुक है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान ब्रास गांव के रहने वाले लक्की (12), आयुष (9) और निहाल (11) के रूप में हुई है। इनका निसिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई है।

बस के कंडक्टर अनमोल को हाथ में फ्रैक्चर आया है। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण राधे श्याम ने कहा कि रॉयल पब्लिक स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर पुनियाना की तरफ जा रही थी। बस के सामने अचानक एक व्यक्ति आ गया। उस दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की। सड़क पर मिट्‌टी और फिसलन थी। ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो बस फिसल गई और खेतों में जाकर पलट गई।

इसके बाद बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़े-दौड़े आए और बस के अंदर दर्द से चीख रहे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत निसिंग अस्पताल ले जाया गया। 3 बच्चों की हालत गंभीर थी। बाकी 10 बच्चों को डॉक्टरों ने जांच के बाद छुट्‌टी दे दी। हादसे की सूचना के बाद बच्चों के पेरेंट्स अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने बस के ड्राइवर पर लापरवाही से बच चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की तेज स्पीड से बस चलाने और असावधानी बरतने के कारण ही यह हादसा हुआ है।

निसिंग थाना के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जाएगा कि यह हादसा कैसे हुआ। रॉयल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सतपाल सिंह ने बताया कि सड़क पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। परिजन ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगा रहे है। ड्राइवर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी। बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। ड्राइवर के खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here